उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने विगत दिनों देहरादून स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुई मारपीट की घटना पर रोष जाहिर करते हुए आंदोलन का संचालन कर रहे संयुक्त मोर्चे को अपना पूर्ण समर्थन जाहिर किया है और संयुक्त मोर्चा की मांगों को पूर्ण करने की सरकार से अपील की करते हुए और मांग की है कि सरकार द्वारा उक्त मारपीट की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु एस ओ पी जारी की जाए और प्रमुख मुख्यालयों को पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला और महामंत्री प्रशांत मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विगत दिनों देहरादून स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक और कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय है और उत्तराखंड में कार्यरत समस्त विश्वविद्यालय के कर्मचारी इसका प्रबल विरोध करते हैं। पदाधिकारी ने कहा कि उनका संगठन इसके विरोध में संयुक्त मोर्चे के साथ हैं और संयुक्त मोर्चा को अपना पूर्ण समर्थन देता है। पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की कि मोर्चे की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ऐसा न होने की स्थिति में उत्तराखंड के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारी भी इस आंदोलन में आने को मजबूर होंगे और इस हेतु संगठन कठोर निर्णय लेने को बाध्य होगा।
जारीकर्ता
प्रशांत मेहता
महामंत्री
उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ












