• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

ऑल वेदर रोड से लेकर रेल नेटवर्क तक 25 साल में उत्तराखंड

24/02/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
14
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड को लंबे समय तक शानदार मौसम, बर्फीले पहाड़ों, हरी-भरी वादियों और चारधाम जैसी प्राचीन तीर्थ यात्राओं के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन आज की देवभूमि सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं है. बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसमें श्रद्धा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर साथ-साथ चलते दिखाई देते हैं. जो एक तरह से दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बन गया है. पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दरअसल अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड ने धीरे-धीरे उन चुनौतियों को पार किया, जो दुर्गम भूगोल और सीमित संसाधनों के कारण विकास की राह में बाधा बनती थीं. आज हालात बदल रहे हैं. भारतवर्ष की टीम ने अपनी रिपोर्ट में जगमगाते शहर, चौड़ी और मजबूत सड़कें, नए हाईवे, नदियों पर आधुनिक पुल, पहाड़ों के भीतर बनती सुरंगें और रेल नेटवर्क के बारे में बताया है. ये सब विकास अब नए उत्तराखंड की पहचान बन चुके हैं.ऋषिकेश का प्री वेडिंग शूट वाला पुल के बारे में बताया है. इस पुल पर कपल अब वेडिंग शूट कराते हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाता है. इसके आसपास कई नई सड़कें भी बनाई गई हैं जो यहां पहुंचना आसान बनाते हैं. सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना को उत्तराखंड की सबसे योजनाओं में गिना जा रहा है. इस परियोजना के तहत लैंडस्लाइड जोन में टनल, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और चौड़ी सड़कें तैयार की जा रही हैं, जिससे हर मौसम में सुरक्षित यात्रा संभव हो सके. सरकार का दावा है कि इससे न सिर्फ चारधाम यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि भविष्य में यह सड़क सैन्य जरूरतों के लिए भी अहम साबित होगी. समय की भी बचत होगी. सरकार का दावा है कि इन सड़कों को सैन्य जरूरतों के हिसाब से ही तैयार किया जा रहा है, यही वजह है कि इसे बनने में समय लग रहा है. प्रधानमंत्री के सहयोग से उनके नेतृत्व में चारधाम ऑल वेदर रोड, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान, केदारनाथ धाम का नवनिर्माण- पुनर्निर्माण का कार्य किया है. हेमकुंड साहब रोपवे का शिलान्यास हो चुका है, कार्य प्रारंभ हो चुका है. केदारनाथ जाने के लिए अनेक हैली सेवाएं शुरू हुई हैं. देश के अंतिम गांव जिसको कहा जाता था माणा जैसा गांव, उसको पहले गांव की संज्ञा दी गई. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी आदि कैलाश जोलिंगकोंग गुंजी सीमांत क्षेत्रों में जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं. ये सभी कदम देवभूमि को नई दिशा दे रहे हैं.’ इसके अलावा टनकपुर-बागेश्वर लाइन के जरिए भी पहाड़ों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की ऐतिहासिक तैयारी है. हालांकि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का अभी सिर्फ सर्वे और डीपीआर का काम पूरा हुआ है. सड़कों, रेल लाइनों और सुरंगों के निर्माण के साथ ही धार्मिक शहरों के कायाकल्प के लिए भी इन्फ्रा-स्ट्रक्चर को काफी मजबूत किया गया है. इसके चलते बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी आसानी हुई है. सरकार का दावा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की रेल परियोजना को दूसरे इलाकों में भी फैलाया जाएगा. सरकार ने हरिद्वार के कई विकास कार्य किए है, जिसकी वजह से यह धार्मिक नगरी अब पूरी तरह से बदली हुई दिखती है. सरकार ने हरिद्वार में गंगा रिवर-फ्रंट का सौंदर्यीकरण, हरकी पौड़ी क्षेत्र का पुनर्विकास और पुराने पुलों को नया रूप देना का काम किया है. ये सब सिटी री-डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा हैं. बाहर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब बेहतर सुविधाओं का अनुभव कर रहे हैं. टिहरी का डोबरा चांठी पुल की गिनती एशिया के लंबे सस्पेंशन ब्रिज में होती है. इस पुल से टिहरी शहर को सीधे जोड़कर दूरी और समय दोनों को काफी कम कर दिया. एक तरह से टिहरी झील पर बना डोबरा-चांठी सस्पेंशन ब्रिज नए उत्तराखंड की पहचान बन चुका है. इस पुल ने न सिर्फ दूरी और समय को कम किया है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब रोजमर्रा की आवाजाही कहीं ज्यादा आसान हो गई है.आस्था की इस धरती पर अब विकास की मजबूत नींव दिख रही है जहां ध्यान और ज्ञान की परंपरा के साथ विज्ञान और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संगम उत्तराखंड को नई पहचान दे रहा है. उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के जरिए देवभूमि को तेजी से आगे बढ़ते राज्यों में शामिल करना है. ये मकसद काफी हद तक पूरा हो चुका है. लेकिन अब भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. चारधाम ऑल-वेदर रोड परियोजना, जो उत्तराखंड में यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ को हर मौसम में जोड़ने हेतु बनाई जा रही है, अब गंभीर पर्यावरणीय चेतावनियों के घेरे में आ चुकी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ पैनल के दो सदस्यों ने भागीरथी इको-सेंसिटिव ज़ोन में इस परियोजना के वर्तमान स्वरूप को हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए विनाशकारी बताया है। चारधाम जैसी विकास परियोजनाएँ, जहाँ एक ओर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सामरिक उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं, वहीं दूसरी ओर यदि पर्यावरणीय दृष्टिकोण को दरकिनार किया जाए तो यह क्षेत्र के लिए विध्वंसकारी सिद्ध हो सकती हैं। ऐसे में स्थायित्व और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए विकास ही एकमात्र सही रास्ता है।लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share6SendTweet4
Previous Post

संयुक्त मोर्चे को पूर्ण समर्थन, आरोपियों पर जल्द कार्यवाही की मांग

Next Post

डोईवाला: रायपुर विधायक व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा

September 10, 2026
5
उत्तराखंड

हिमालयी क्षेत्र में तेजी से हो रहे पर्यावरणीय और पारिस्थितिक बदलावों  त्रासदी का कारण!

September 10, 2026
6
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती मनाई गई

September 10, 2026
6
उत्तराखंड

लोकगायक किशन महिपाल को डायट गौचर ने किया सम्मानित

September 10, 2026
3
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह उत्साह पूर्वक मनाया

September 10, 2026
5
उत्तराखंड

बधाण की राजराजेश्वरी नंदा देवी की यात्रा अपने छ्ठे़ पड़ाव सूना गांव पहुंची

September 10, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45793 shares
    Share 18317 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38077 shares
    Share 15231 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37456 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37380 shares
    Share 14952 Tweet 9345

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा

September 10, 2026

हिमालयी क्षेत्र में तेजी से हो रहे पर्यावरणीय और पारिस्थितिक बदलावों  त्रासदी का कारण!

September 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.