डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला में बुधवार को प्राचार्य प्रो. देवेश भट्ट की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक परिषद (पीटीए) का गठन किया गया। इसमें सरिता कुकरेती को अध्यक्ष, रजनी रौथाण को उपाध्यक्ष, बृजमोहन को कोषाध्यक्ष और कुमारी काजल थापा को सहसचिव चुना गया। प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि मनुष्य किसी भी समय ज्ञान अर्जित कर सकता है, लेकिन अनुभव उम्र के साथ आता है। पीटीए संयोजक डॉ. अंजली वर्मा ने कहा कि किसी भी महाविद्यालय के विकास में अभिभावक-शिक्षक परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. नवीन कुमार नैथानी, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. शरद त्रिपाठी, डॉ. अर्जुन रवि, डॉ. रीना, अमित नेगी, रोहन पाल, प्रिंस शर्मा, दीपक नौटियाल, वंशिका रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।














