हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड नारायणबगड़ के अंतर्गत सिमली से देवार गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता से उनके कार्यालय में भेट कर ग्रामीणों ने स्वीकृत सड़क पर तत्काल सर्वे करवा कर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की हैं।इस संबंध में ग्रामीणों ने ईई लोनिवि को एक ज्ञापन भी सौंपा।
मंगलवार को सिमली एवं देवार के एक शिष्टमंडल ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र से भेट कर बताया कि 2021 में देवार गांव के लिए सरकार के द्वारा 3 किलोमीटर मोटर सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी थी।
बताया कि नागाड गधेरे से देवार के लिए स्वीकृत 3 किमी सड़क निर्माण के कार्य के लिए लोनिवि के द्वारा पूर्व में सर्वे भी की जा चुकी हैं। सर्वे कार्य को लगभग 5 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, बावजूद इसके आज तक भी निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया हैं। बताया कि देवार गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फते सिंह बुटोला का गांव है, बावजूद इसके आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं जबकि सड़क निर्माण की मांग को लेकर वो कई बार लोनिवि थराली के दफ्तर के चक्कर काट चुके हैं, इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री को भी कई तक ज्ञापन दे चुके हैं बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नही होने से ग्रामीणों में रोष पनपने लगा हैं।इस अवसर पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए जल्द ही कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सहायक अभियंता बबिता आर्या ने ग्रामीणों को सड़क के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही राजस्व विभाग के मिल कर सड़क का संयुक्त निरीक्षण कर अन्य कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस शिष्टमंडल में सिमली की ग्राम प्रधान सन्जू देवी, सुमन देवी, कलावती देवी,रिंकी देवी,मुन्नी देवी, सुशील देवी, गीता देवी,हरेंद्र रावत, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।












