डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। विधानसभा क्षेत्र के बड़कोट में कांग्रेस की ओर से महिला शक्ति सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नरेंद्र चौहान, घनश्याम कोठरी, सुरेंद्र सकलानी, पूर्णानंद तिवारी, रमेश सकलानी, चितरंजन मनवाल, मालती चौहान, कोमल बहुगुणा, निर्मला भट्ट, सुशीला राणा, अनीता रतूड़ी, सुनीता पुंडीर आदि उपस्थित रहे।











