गैरसैंण। शुुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ की खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन संयोजक राआइका मेहलचौरी के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह रावत एवं संरक्षक मेहलचौरी के प्रधान बलबीर सिंह मेहरा के द्वारा मेहलचौरी मिनी स्टेडियम में संयुक्त रूप से किया गया।
उद्घाटन भाषण में प्रधान बलबीर सिंह मेहरा ने प्रतिभागियों को अनुशासन में रहते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन करने की राय देते हुए शुभकामनायें दी। खेल प्रतियोगिताओं में कुुल 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 60 मीटर की उद्घाटन रेश में सिलंगा के दिक्षित पंवार और धारगट की हिमांशी ने प्रथम स्थान और हरसारी की आदिती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर रेश में सिलंगा के दिक्षित पंवार और मेहलचौरी की कविता, लंबी कूद में हिमांशू और दीपा तथा खो.खों में मेहलचौरी के स0 शि0 मंदिर और कब्बडी में स0 वि0 मंदिर मेहलचौरी एवं क0 जू0 हा0 मेहलचौरी प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बने। राहुल, सपना, संतोष, मनीषा, राआइका मेहचौरी, गंगा पब्लिक स्कूल मेहलचोरी और राईका हरगढ़ उप विजेता रहे।
इस अवसर पर मंच का संचालन खीम सिंह कंडारी तथा खेल प्रतियोगिताओं का संचालन खेल समन्वयक हितेंद्र बिष्ट द्वारा किया गया। रामसिंह कठैत, प्रेम सिंह बिष्ट, बी एल रोहियाल, सुरेंद्र सौरियाल, नरेंद्र कुंवर एवं क्रीड़ा प्रभारी स0 शि0 मंदिर मेहलचौरी द्वारा प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया गया। शुक्रवार देर सांय समापन के अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी मौ0 आरिफ एवं मेहलचौरी के प्रधान बलबीर सिंह मेहरा द्वारा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण प्रत्र और मेडल प्रदान किये गये।












