
डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला, जौली में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों के साथ विद्यालय की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से चार लाख रुपये की लागत से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि टीन शेड के निर्माण से विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर विद्यार्थियों को बेहतर एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रधानाचार्या कविता नौटियाल, सभासद अरुण सोलंकी, सभासद राकेश डोभाल, मंडल महामंत्री आदेश पंवार, प्रशांत सोलंकी, विनीत मनवाल, प्रकाश कोठारी आदि मौजूद रहे।
________________________________________________________
जौलीग्रांट में 4.82 लाख की लागत से निर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण
डोईवाला। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 जौलीग्रांट में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने करीब 4.82 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मार्ग के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता पूरी हुई है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक विकास कार्यों को आगे भी कराया जाएगा। इस अवसर पर अक्षय चंदेल, शिव चरण गोदियाल, रीता रावत, सुनीता देवी, कोमल कुंवर आदि मौजूद रहे।











