• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

यात्राकाल में रुद्रप्रयाग बाजार की यातायात व्यवस्था का ऐसा होगा प्लान

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में आयोजित की बैठक

20/04/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
323
SHARES
404
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग मे बढ़ते यातायात से हो रही दिक्कतों, घण्टों लगने वाले जाम से हो रही परेशानियों पर हमने 2 दिन पहले खबर दिखाई थी, जिसका पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए, आज 20 अप्रैल को पुलिस कार्यालय सभागार में उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल की उपस्थिति में जनपद में होने वाली आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गयी।

इस बैठक में स्थानीय व्यापार मण्डल, सभी प्रकार के दुकानदार, हार्डवेयर दुकान संचालक, होटल लॉज, धर्मशाला संचालक, रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्य करने वाले संस्थान के प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग, आर्मी रुद्रप्रयाग के प्रतिनिधि, टैक्सी, सूमो, मैक्स यूनियन पदाधिकारी वर्कशॉप संचालक, विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धन/संचालक एवं अन्य प्रबुद्व जन उपस्थित रहे।

इस बैठक में आगामी यात्रा काल अवधि में यात्रा के सुगम संचालन व कस्बे की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नानुसार चर्चा की गयी.

अनूप नेगी मैमोरियल स्कूल से लेकर आर्मीध्रुद्रा बैण्ड तक के सड़क किनारे खड़े किये जाने वाले चौपहिया वाहनों को गुलाबराय मैदान के एक किनारे पर अथवा पुरानी तहसील के पास के चौड़े क्षेत्र में खड़े कराये जाने पर सहमति बनी। हाईवे किनारे कहीं पर भी कोई वाहन खड़ा न किये जाने पर सहमति जताई गई।

रुद्राबैण्ड से डाटपुल के मध्य हाईवे किनारे किसी भी प्रकार के अर्थात दुपहिया वाहनों को खड़ा नहीं किया जायेगा।पोस्ट ऑफिस के सामने वन विभाग का पार्कध्जमीन पार्किंग हेतु उपलब्ध कराये जाने विषयक अनुरोध के आधार पर उपलब्ध होने की दशा में दुपहिया वाहन तरतीब से खड़े किये जाने पर चर्चा की गयी।

इसी प्रकार से डाटपुल से केदारनाथ तिराहे के बीच भी कोई वाहन पार्क नहीं किये जा सकेंगे।कुछ वाहन नये बस अड्डे पर तथा स्टेट बैंक, बोहरा नर्सिंग होम जाने हेतु पैदल रास्ते के पास के क्षेत्र के दुपहिया वाहनों को केदारनाथ तिराहा एटीएम के पास की जगह पर पार्क किये जाने पर सहमति बनी।

मुख्य बाजार स्थित पीपल का पेड़, हनुमान मन्दिर के पास संचालित हो रही दुपहिया वाहनों की पार्किंग को हटाये जाने पर सहमति बनी।

रुद्रप्रयाग बाजार के फुटपाथ को खाली रखे जाने तथा बाजार मे लगने वाली ठेली फड़ व अन्य किसी भी प्रकार के होने वाली अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा उपस्थित नगर पालिका प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार से व्यापारियो से चर्चा करते हुए बाजार में माल वाहक वाहनों की लोडिंग/अनलोडिंग सुबह 08ः00 बजे से पहले तथा अपरान्ह 04ः00 बजे बाद 02 छोटे वाहनों को छूट दिये जाने पर सहमति बनी।कुल मिलाकर लोडिंग/अनलोडिंग की समय सीमा रात्रि 08ः00 बजे से सुबह 08ः00 बजे की रखी गयी है।

केदारनाथ तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए वाहनों हेतु वन.वे व्यवस्था प्रचलित किये जाने पर चर्चा हुई। इसकी समयावधि प्रातः08ः00 बजे से सांय 07ः00 बजे तक तथा यात्रा के अधिक चलने या कम चलने के हिसाब से हल्का सा ढील दिये जाने पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य सम्बन्धी अर्थात बीमार व्यक्तियों को लाने वाले वाहनों अथवा एम्बुलेंस को वन.वे व्यवस्था से छूट दी जायेगी।

आर्मी के बड़े वाहनों द्वारा भी वन.वे का पालन किये जाने पर सहमति बनी। इसी प्रकार से वर्तमान में प्रचलित रेलवे एवं सड़क निर्माण से सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के मिट्टी पत्थर ढोने वाले ट्रक इत्यादि रात्रि 08.00 से प्रातः 08.00 बजे के बीच ही चलेंगे, कभी कभार यात्रा कम होने की अवधि में दिन के 02 से 04 बजे के बीच कुछ ट्रकों को निर्धारित शर्तों के साथ छोडा़ जा सकता है।

नगर पालिकारुद्रप्रयाग के द्वारा कस्बे की सफाईध्कूड़ा वाहनों व ट्राली का संचालन रात्रि 08.00 से प्रातः 08.00 बजे के बीच कराया जायेगा।साथ ही बाजार से आवारा पशुओं को हटवाने की कार्यवाही भी की जायेगी।

बाहर से आने वाला हरेक श्रद्धालु हमारा अतिथि है, अतिथि देवो भव के भाव से उनके साथ यदि मोल भाव किया जाये तो किसी भी प्रकार के विवाद की सम्भावना नहीं रहती उपस्थित व्यापारियों से आग्रह किया गया किए वे किसी भी प्रकार के विवाद से बचने हेतु अपनी दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करें तथा निर्धारित समयावधि अर्थात एक्सपायरी डेट से पहले की सामग्री का विक्रय करें।साथ ही होटल लॉज, धर्मशाला संचालक यात्रियों की आईडी लेकर रजिस्टर में अवश्य अंकित करें।

उपस्थित सभी लोगो से आग्रह किया गया कि आप के सहयोग से ही यात्रा का संचालन होना है। यात्रा काल मे अपेक्षित सहयोग की उम्मीदों के साथ बैठक समाप्त की गयी।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, व्यापार संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल अंकुर खन्ना सहित पदम सिंह रावत, हिमपाल भण्डारी, अशोक शर्मा, हरीश सिंह बिष्ट, अभिषेक पंवार, तरुण पंवार, पुष्कर सिंह, किशन त्रिवेदी, जगदीश चन्द्र, जे0पी0 शर्मा, प्रिन्स कुमार, एस0एम0 देवली, विपिन सेमवाल, प्रकाश रावत, कुलदीप कप्रवाण, औंकार सिंह, जे0पी0 कोठारी, जनपद रुद्रप्रयाग मीडिया के पत्रकार बन्धु, कोतवाली रुद्रप्रयाग के सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

Share129SendTweet81
Previous Post

टीएमयू तराशेगा सुपर 60, खुलेंगे जॉब के स्वर्णिम द्वार

Next Post

चकराता में स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा शिविर में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़

Related Posts

उत्तराखंड

पर्यटन बढ़ा व्यवस्थाएं नही संगम की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण

June 21, 2026
5
उत्तराखंड

महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटी आज बनी सबकी पसंद

June 20, 2026
9
उत्तराखंड

छोटे से गांव से निकली ‘अनंत’ प्रतिभा ”अजेय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी

June 20, 2026
8
उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शांति, स्वास्थ्य और एकता का वैश्विक महामंत्र

June 20, 2026
6
उत्तराखंड

डीडीहाट में जुटेंगे शिक्षा, साहित्य, संस्कृति के पुरोधा

June 20, 2026
26
उत्तराखंड

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है: देहरादून में लेखक शशि रंजन कुमार ने रखे विचार

June 20, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67703 shares
    Share 27081 Tweet 16926
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45783 shares
    Share 18313 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38060 shares
    Share 15224 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37448 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37339 shares
    Share 14936 Tweet 9335

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पर्यटन बढ़ा व्यवस्थाएं नही संगम की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण

June 21, 2026

महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटी आज बनी सबकी पसंद

June 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.