देहरादून। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जिला चमोली को उत्तराखंड राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल भारत के संविधान के क्लाज (3) अनुच्छेद 348 के तहत राज्यपाल गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की अधिसूचना जारी करते हैं।












