• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पुलिस अधीक्षक की व्यापारियों के साथ बैठक, व्यवस्था सुधारने में सहयोग मांगा

30/03/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
131
SHARES
164
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल द्वारा रुद्रप्रयाग के सामाजिक कर्ताओ व व्यापारियों के साथ पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा विगत में हुई सीएलजी गोष्ठी में उठाये गये मुद्दे तथा उन पर की गयी कार्यवाही का विवरण बताया गया।

सीएलजी गोष्ठी मे उपस्थित सभी लोगों का पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वागत करते हुए उनका परिचय जाना ओर संवाद शुरू किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने कहा कि तकरीबन 25 वर्ष जनपद रुद्रप्रयाग को बने हुए हो गये हैं तथा 22 वर्ष पृथक राज्य उत्तराखण्ड को बने हो गये हैं, परन्तु जनपद का सीमांकन अभी भी अव्यवस्थित है, यहां तक कि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग के आवास कार्यालय, जनपद न्यायालय इत्यादि सभी राजस्व क्षेत्रान्तर्गत ही हैं तथा इसके अतिरिक्त कुछ थाना क्षेत्र ऐसी जगहों पर हैं, जहां पर निकटवर्ती थाना क्षेत्र से आसान पहुंच हो सकती है।

सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला बिष्ट द्वारा अवगत कराया गया कि आकस्मिकता की दशा में कस्बा रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ तिराहे से वाहनों को मुख्य बाजार में आने दिया जाये। इसी प्रकार से महिला सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा 100 नम्बर पर की गयी कॉल पर काफी लेट रिस्पान्स के सम्बन्घ में अवगत कराया गया।

इसी प्रकार से सुझाव प्राप्त हुआ किए सिरोबगड़ से खांकरा के मध्य पेट्रोलिंग बढ़ाई जाये।अंकुर खन्ना द्वारा आगामी यात्रा के दृष्टिगत जनपद पुलिस के यातायात प्लान के बारे में जानकारी चाही गयी। वरिष्ठ नागरिक प्रदीप बगवाड़ी, रमेश पहाड़ी द्वारा ने सुझाव दिये कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है।

वही सभी सुझावों को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक, आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनके आवास तथा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के कार्यालय/आवास अर्थात् बेलनी पुल से आगे के क्षेत्र को नियमित पुलिस में लाये जाने हेतु पुलिस विभाग के स्तर से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की स्वीकृति सहित प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। इसमें कुछ निकटवर्ती क्षेत्र को कोतवाली रुद्रप्रयाग में लाया जाना है तथा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता दुर्गाधार वाला क्षेत्र बनायी जानी प्रस्तावित है।

जनपद पुलिस के स्तर से इस ओर निरन्तर प्रभावी पैरवी की जा रही है।इसके अतिरिक्त जनपद के कुछ थानों के आन्तरिक क्षेत्र को पुर्नव्यवस्थित किये जाने एवं अन्य स्थानों को भी नियमित पुलिस क्षेत्र में लाकर पुलिस चौकियां खोले जाने के प्रस्ताव भी भेजे गये हैं, जिसमें कि तुंगनाथ चोपता का क्षेत्र भी सम्मिलित है।

आकस्मिक रूप से जैसे कि बीमार व्यक्तियों से सम्बन्धित वाहनों को केदारनाथ तिराहे से मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग होते हुए आने देने के सम्बन्ध में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग और यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में आकस्मिक सेवा एम्बुलेन्स इत्यादि या निजी वाहनों से लाये जा रहे बीमार व्यक्तियों से सम्बन्धित वाहनों को मुख्य बाजार से होकर जाने दिया जा रहा है। यहां तक किएजब यातायात का दबाव बिल्कुल कम रहता हैएइन परिस्थितियों में अन्य छोटे वाहनों को भी छोड़ा जाता है।

पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा आश्वस्त कराया गया कि यात्राकाल में वन.वे संचालन अवधि में भी बीमार व्यक्तियों से सम्बन्धित वाहनों को केदारनाथ तिराहे से अन्दर आने की अनुमति दी जायेगी।सभी उपस्थित सदस्यों से अपेक्षा की गयी कि वे भी रुद्रप्रयाग बाजार की यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग देंगे। 100 नम्बर पर की गयी कॉल पर लेट रिस्पान्स के बारे में उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया किएइसे चेक करा लें तथा भविष्य में इस प्रकार का कोई प्रकरण न आने पाये।उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया गया किएवर्तमान में 100 नम्बर को 112 पर परिवर्तित किया जा चुका हैएयदि आपके द्वारा 100 नम्बर पर भी कॉल की जाती है तो परिवर्तित होकर 112 पर चली जाती हैएचूंकि उत्तराखण्ड से सम्बन्धित सारी कॉल्स देहरादून जाती हैंएपरन्तु इस प्रकार का सिस्टम व्यवस्थित किया गया है किएकॉलर द्वारा की गयी कॉल्स के कुछ सेकेण्ड के भीतर ही सम्बन्धित जनपद को अन्तरित कर दी जाती है।जिस पर सम्बन्धित जनपद से नजदीकी थानाए चौकियों को सूचना प्रेषित कर दी जाती है। सिरोबगड़ खांकरा से सम्बन्धित समस्याओं के दृष्टिगत अवगत कराया गया कि इस क्षेत्र के दूर होने के कारण उनके द्वारा अस्थायी तौर पर चौकी जवाड़ी बाईपास का सृजन किया गया है, साथ ही इस क्षेत्र में भी नियमित रूप से पेट्रोलिंग करवाये जाने के निर्देश उपस्थित प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रप्रयाग को दिये गये।

पुलिस अधीक्षक ने कहा बाहरी व्यक्तियों एवं व्यवसायियों से सम्बन्धित मुद्दे पर सत्यापन का काम पुलिस का है तथा पुलिस द्वारा निरन्तर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे उनके यहां किराये पर रखे बाहरी लोगों का सत्यापन नजदीकी पुलिस स्टेशन के माध्यम से करायें साथ ही इस कार्य को उत्तराखण्ड पुलिस की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन भी कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया कि बाहरी व्यक्तियों के व्यवसाय करने को पुलिस के स्तर से रोक नहीं लगायी जा सकती। और न ही ऐसा करने का कोई कारण भी बनता है, हां पुलिस के स्तर से निरन्तर सत्यापन अवश्य किया जा सकता है, जिसे कि पुलिस के स्तर से किया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा उपस्थित प्रभारी निरीक्षक रूद्रप्रयाग को निर्देशित किया गया किएइस सम्बन्ध मेंं स्थानीय व्यापार मण्डल की अलग से बैठक करा ली जायेए वाहनों के कस्बे में प्रवेश किये जाने के सम्बन्ध में लचीला रूख अपनाये जाने पर सहमति जताई गयी तथा इससे सम्बन्धित मुद्दों पर पृथक से चर्चा किये जाने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त सड़कों एवं सड़क किनारे अनावश्यक अतिक्रमण न किये जाने की अपील की गयी।ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बनी सड़क किनारे नालियों के ऊपर रेलिंग इत्यादि पर पैदल व्यक्तियों द्वारा आवागमन किया जा सकता था, परन्तु इन पर अतिक्रमण हो जाने से लोगों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि पहाड़ों में पार्किंग की समस्या जरूर हैएकस्बे की यातायात व्यवस्था सही किये जाने हेतु विगत वर्ष कस्बे के कुछ हिस्से को नो पार्किंग जोन के रूप में चिन्हित भी किया गया थाएइस हेतु स्थानीय स्तर से भी सहयोग आवश्यक है। पुलिस का उद्देश्य यह भी नहीं है किएचालान कर राजस्व वसूला जाये। यदि लोग स्वयं ही जागरुक रहेंगे तो व्यवस्था बनने में भी आसानी रहेगी।
पुलिस अधीक्षकएरुद्रप्रयाग द्वारा सभी सदस्यों को अवगत कराया गया किए वर्तमान समय में जहां ऑनलाइन बैंकिंग का क्रेज बढ़ा हैएवहीं साइबर ठगी के दिन प्रतिदिन काफी प्रकरण आ रहे हैं।पहले तो जागरुक और सतर्क रहना है कि साइबर ठगी न हो यदि किन्हीं कारणो से हो भी जाती है तो तत्काल 1930 पर कॉल किये जाने हेतु बताया गया।साइबर अपराधों के प्रति पुलिस के स्तर से पर्याप्त जन जागरुकता कार्यक्रम भी चलाये जाते रहते हैं।अवगत कराया गया किएनगर की सुदृढ़ व्यवस्था हेतु अपने प्रयासों व स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाये गये हैं, जिनसे कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिल रहा है।पिछले वर्ष कस्बा रुद्रप्रयाग में ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी तथा हाल ही में ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी में भी सीसीटीवी की मदद से चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है। उपस्थित व्यापारियों से अपील की गयी किएवे लोग भी सामूहिक रूप से अपने प्रतिष्ठानो के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा सकते हैं। उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त की गई।‌

बैठक रमेश पहाड़ी वरिष्ठ पत्रकार, जितार सिंह रावत वरिष्ठ नागरिक व्यवसायी, प्रदीप बगवाड़ी वरिष्ठ नागरिक, अब्दुल रहीम व्यवसायी, चन्द्रमोहन सेमवाल व्यापार मण्डल अध्यक्ष, अंकुर खन्ना, माधो सिंह पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष/व्यवसायी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष व्यापार मण्डल एवं उत्तराखण्ड पुलिस डिजिटल वॉलिण्टियर्स, सलीम अहमद, बुद्वि बल्लभ ममगाईं, हरि सिंह पंवार, भरत लाल, सुशीला बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सहित पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग से पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स, सुश्री हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह चौहन, उपनिरीक्षक सोनल रावत, मीडिया सैल प्रभारी/प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Share52SendTweet33
Previous Post

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराएंः जिलाधिकारी

Next Post

जोशीमठ में चलाया बाल रेस्क्यू ऑपरेशन जन जागरूकता कार्यक्रम

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

August 12, 2026
3
उत्तराखंड

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

August 12, 2026
2
उत्तराखंड

सतत विकास के लिए संसाधन प्रबंधन और आपदा राहत

August 12, 2026
3
उत्तराखंड

कांवड़ यात्री गंगा घाटों पर छोड़ गए लाखों मीट्रिक टन कचरा

August 12, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला : भाजपा सरकार के खिलाफ नगर कांग्रेस ने किया पुतला दहन

August 12, 2026
3
उत्तराखंड

थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन देवाल कौथिग सहित तीन और मेलों को राजकीय मेला घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

August 12, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67721 shares
    Share 27088 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45789 shares
    Share 18316 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38074 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

August 12, 2026

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

August 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.