• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

दहशत का सबब बना टिहरी डैम, भूस्खलन से दहशत में गांववाले

09/07/21
in उत्तराखंड, टिहरी
Reading Time: 1min read
444
SHARES
555
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला:

देश को रोशन करने के लिए बनाए गए एशिया के सबसे बड़े बांध टिहरी में अभी न जाने कितने और गांवों की बलि चढ़ेगी। इस प्रश्न का उत्तर न तो शासन-प्रशासन के पास है और न ही टिहरी बांध का निर्माण करने वाली संस्था टीएचडीसी के पास। टिहरी जल विद्युत परियोजना शुरू होने और नई टिहरी में विस्थापितों को बसाये जाने के बाद भी गांवों के उजड़ने का सिलसिला रुका नहीं है। यहां के ग्रामीणों के लिये ना पुनर्वास की व्यवस्था है ना ही किसी तरह के मुआवजे की। टिहरी डैम की झील से सटे गांवों में इस बार फिर दहशत का माहौल बन गया है. बारिश के चलते झील का जलस्तर बढ़ने लगा है, तो गांवों में भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं क्योंकि उनके मकान जर्जर और खतरनाक हो चुके हैं.

17 गांवों के 415 परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं, लगातार अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सालों से विस्थापन के नाम पर ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं हर साल टिहरी डैम की झील के पानी के उतार चढ़ाव के चलते झील के आसपास के गांवों में भूस्खलन और भूधंसाव लगातार बढ़ रहा है. इस साल फिर लगातार हो रही बारिश से टिहरी डैम की झील का जलस्तर 759.95 मीटर पहुंच गया है, जिससे झील से सटे रामगांव, तिवाड़गांव, उप्पू, भटकंडा, सिराई में भूस्खलन और भूधंसाव हो रहा है. मकानों में दरारें आ गई हैं, तो कई मकान पूरी तरह से टूट चुके हैं. वहीं खेती योग्य भूमि में भी धंसाव के चलते लोग खेती छोड़ने पर मजबूर हैं.


प्रभावित ग्रामीण हर साल मकानों की रिपेयरिंग करवाते हैं, लेकिन एक ही बारिश के बाद फिर वही हाल हो जाता है. कई मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं, तो कई जगह फर्श उखड़ चुका है. कई मकान तो ऐसे हैं जो बल्लियों के सहारे टिके हुए हैं. इस पूरी तस्वीर का मतलब यही है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोग कहते हैं कि बरसात में मकान गिरने की चिंता के कारण वो रात भर सो भी नहीं पाते. लोगों का कहना है कि कई बार डीएम से लेकर तमाम अफसरों को शिकायत की जा चुकी है.

पुर्नवास निदेशक का कहना है कि ग्रामीणों को नुकसान से हुए भुगतान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित विभाग से स्वीकृति भी आ चुकी है और लोगों की ज़रूरत पूरी की जा रही है. वहीं आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री ने कहा कि जिस गांव को भी विस्थापन की ज़रूरत होगी, किया जाएगा. इस मामले में बजट की कोई दिक्कत नहीं है, जिस ज़िले से रिपोर्ट आएगी, वहां विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी.हर साल की कहानी यही है कि बारिश ज़्यादा हो जाती है तो सैकड़ों परिवार खतरे की ज़द में आ जाते हैं. शासन प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है.

टिहरी बाँध भारत का सबसे ऊचा तथा विशालकाय बाँध है। यह भागीरथी नदी पर बना हुआ है टिहरी बांध दुनिया का आठवा सबसे बड़ा बाँध है जिसका उपयोग हम सिचाई तथा बिजली पैदा करने हेतु कर रहे है। अगर टिहरी बांध की ऊंचाई की बात करें तो यह 260 मीटर ऊंचा है तथा इसकी लंबाई की बात करें तो यह 575 मीटर लंबा है  झील का जलस्तर बढ़ने के साथ ही अब सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जानवर भी घरों में घुसने लगे हैं। जिससे कई बार हादसे होते होते बचे हैं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है और पुर्नवास विभाग निरीक्षण की बात कह रहा है। डैम के बनने के बाद 9 राज्यों को बिजली और पानी मिलने लगा है. लेकिन ये सुविधा पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रही है.

भूकंप से नुकसान को रोकने के लिए डैम को रॉकफिल बनाया गया. इसमें टिहरी बांध की झील का पानी रोकने के लिए बनी दीवार पूरी तरह से पत्थर और मिट्टी से बनाई गई है. डैम बनने से झील के जल स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण आस-पास के गांव आज भी खतरे की जद में हैं. फिलहाल टिहरी बांध परियोजना से अन्य राज्यों को बिजली और पानी दिया जाता है. चूंकि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों को अलग करके एक पर्वतीय राज्य बनाया गया लेकिन व्यावहारिक तौर पर पर्वतीय प्रदेश की जीवन पद्धति के हिसाब से विकास का आधारभूत ढांचा बनाने के बारे में सिर्फ जुबानी जमा खर्च होता रहा.

असल में अतीत से ही इस संवेदनशील पर्वतीय अंचल की समस्याएं बाकी उत्तर प्रदेश से एकदम जुदा थीं. लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि राज्य बनने के बाद यहां बदला कुछ भी ज्यादा नहीं. देहरादून में राजधानी उत्तर प्रदेश की राजधानी के एक्सटेंशन कांउटर की तरह काम कर रही है. पर्वतीय लोगों की पहचान को संरक्षित करने, रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य और विकास का मॉडल यहां के भौगोलिक परिवेश की तर्ज पर ढालना ही पर्वतीय राज्य के आंदोलन और राज्य बनाने के मकसद की मूल अवधारणा थी. लेकिन सालों में इस राज्य की सरकारों ने इन लक्ष्यों को पाने के लिए कैसे काम किया, पलायन आयोग की रिपोर्ट उसी नाकामी का दस्तावेज है. लेकिन पहाड़ी क्षेत्र आज भी इसके लाभ से अछूते हैं. यहां के लोगों को आज भी इसका कोई लाभ नहीं मिलता रहा है.

Share178SendTweet111
Previous Post

थराली के नाम से स्वीकृत एई कार्यालय थराली में ही स्थापित किया जाएः दानू

Next Post

बदरीनाथ धाम में ‘पायस वेस्ट’ मशीन स्थापित

Related Posts

उत्तराखंड

एसडीआरएफ वाहिनी में आरटीसी सम्मेलन आयोजित

April 28, 2026
7
उत्तराखंड

कला और नाट्य गतिविधियां शिक्षण को प्रभावी, जीवंत व अधिक आकर्षक बनाती हैं : प्राचार्य डॉ० नेगी

April 28, 2026
5
उत्तराखंड

कला और नाट्य गतिविधियां शिक्षण को प्रभावी, जीवंत व अधिक आकर्षक बनाती हैं : प्राचार्य डॉ० नेगी

April 28, 2026
5
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए

April 28, 2026
5
उत्तराखंड

देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

April 28, 2026
9
उत्तराखंड

पौष्टिक गुणों से भरपूर एक मोटा अनाज है क्विनोआ

April 28, 2026
11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67681 shares
    Share 27072 Tweet 16920
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37441 shares
    Share 14976 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

एसडीआरएफ वाहिनी में आरटीसी सम्मेलन आयोजित

April 28, 2026

कला और नाट्य गतिविधियां शिक्षण को प्रभावी, जीवंत व अधिक आकर्षक बनाती हैं : प्राचार्य डॉ० नेगी

April 28, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.