रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट
थराली। थाना पुलिस थराली ने सोल डुंग्री निवासी एक ने एक किशोर को उसके अन्य दो दोस्तों के साथ बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया हैं। जिस पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
थराली थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार की देर शाम करीब सवा सात बजे स्थानीय व्यापारी दिनेश सिंह बुटोला पुत्र मोहन सिंह बुटोला ग्राम डूंग्री ने थाना थराली को सूचना दी की उनका भतीजा 17 वर्षीय अक्षय उर्फ रिशु पुत्र दर्शन सिंह जिसका बुधवार को ही जन्मदिन था, वह घर से किन्ही कारणों से लापता हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पता लगाया तों देर रात पुलिस को मालूम हुआ कि
अक्षय एवं उसके दो अन्य दोस्तों राहुल पुत्र प्रकाश चंदोला निवासी कोटडीप थराली व रोहन पुत्र नरेंद्र रावत निवासी जटेड़ा तलवाड़ी को थाना क्षेत्र से ही सकुशल बरामद किया व उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं। किशोरों की सकुशल बरामदगी पर उनके परिजनों ने राहत की सांस ली एवं थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।












