हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
शुक्रवार को देवाल एवं थराली में भारी बारिश होने से सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा हैं।भारी बारिश के कारण थराली -देवाल-वांण राजमार्ग गमलीगाड़ में याता के लिए बंद हों गया,जिस कारण सड़क के दोनों ओर बड़ी तादाद में वाहन फंस गए हैं।
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजें बाद क्षेत्र के थराली एवं देवाल विकास खंडों में अचानक मौसम ने करवट ली और करीब डेढ़ बजें बाद भारी बारिश शुरू हो गई, और देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी जिस कारण क्षेत्र का सामना जनजीवन अस्त-व्यस्त हो कर रह गया।भारी बारिश के कारण देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल-मंदोली-वांण मोटर सड़क के स्लाइड़जोन गमलीगाड़ में भारी मलवा आने के कारण जहां सड़क यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई वही मलवें में वाहन फंस कर रह गये, इसके अलावा भारी बारिश के कारण सड़कों पर में भारी मलवा आने के कारण सामान्य यातायात व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा।














