देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल युवा प्रकोष्ठ का द्विवार्षिक अधिवेशन सीटी बैंकेट हाल हरिद्वार रोड़ देहरादून में पूर्व युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अधिवेशन में मुख्य अतिथि दल के अध्यक्ष श्री दिवाकर भट्ट जी रहे विशिष्ट अतिथि में श्री काशी सिंह ऐरी जी, श्री बी डी रतूड़ी, श्री त्रिवेंद्र पंवार जी, श्री हरीश पाठक श्री, चंद्र शेखर कापड़ी, श्रीमती सरिता पुरोहित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील ध्यानी ने किया व राजनैतिक प्रस्ताव श्री डी के पाल जी ने सदन के पटल पर रखे।
अधिवेशन में युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सदन ने सर्व सहमति से युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष ’श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट’ तथा कार्यकारी अध्यक्ष के लिए ’श्री अर्जुन सिंह खम्पा’ चुने गये।युवा प्रकोष्ठ के अधिवेशन में 13 राजनैतिक प्रस्ताव पास सदन द्वारा किया गया।अधिवेशन में सर्व श्री देवेंद्र कंडवाल, शैलेश गुलेरी, बहादुर सिंह रावत, डी के पाल, जय प्रकाश उपाध्याय, प्रमिला रावत, रेखा मियां, राजेश्वरी रावत, सीमा रावत, पूजा बोरा, राकेश राजपूत, विजय बौड़ाई, उत्तम रावत, अशोक नेगी, विजेंदर रावत, धर्मेंद्र कठैत, अजित पंवार, शांति भट्ट, दीपक डोंडियाल, जितेंद्र डंगवाल, दीपक गोनियाल, नितिन सैनी, कुंदन बिष्ट, मेहर सिंह राणा, मनमोहन पंत, अब्बल नेगी, लुशान टोडरिया, संजय रावत, खेम बिष्ट, ब्रह्मानंद डालाकोटी, हिम्मत पाल, गिरीश मेंदोला, सन्नी भट्ट, आशीष भट्ट, इमरान अहमद, कैलाश भट्ट, आलम नेगी संजय क्षैत्री, राहुल भंडारी, हसन मंसूर, विश्वास शर्मा, सुशीला कठैत, शकुंतला चौहान आदि थे। दल नेत्री प्रमिला रावत के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे मंजू नेगी के निर्देशन में छोटे बच्चों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम किये गये।
उत्तराखंड क्रान्ति दल युवा प्रकोष्ठ के द्विवार्षिक महाधिवेशन में प्रस्तुत राजनैतिक प्रस्ताव
प्रस्ताव.1 उत्तराखण्ड क्रान्ति दल युवा प्रकोष्ठ प्रस्ताव रखता है कि युवा प्रकोष्ठ दल की विचारधारा व संघर्ष को युवाओं के बीच प्रचार प्रसार करते हुए संगठित करेगा।
प्रस्ताव.2 युवा प्रकोष्ठ को ग्राम, वार्ड, तहसील, ब्लॉक व जनपद स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।
प्रस्ताव.3 युवा प्रकोष्ठ उत्तराखंड के समस्त विश्वविद्यालयों में दल की छात्र ईकाई उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन यू०एस०एफ० को मजबूती प्रदान करने का पूर्ण सहयोग दिया जायेगा तथा छात्र संघ चुनावों में युवा प्रकोष्ठ जनपदवार पैनल तैयार सहयोग करेगा।
प्रस्ताव.4 युवा प्रकोष्ठ सरकार से मांग करता है कि तकनीकी प्रशिक्षित बेरोजगारों की कॉपरेटिव समितियां बनाकर राज्य की सरकारी कार्ययोजनाओं के निर्माण में शामिल किया जाता।जिससे रोजगार प्राप्त हो।
प्रस्ताव.5 युवा प्रकोष्ठ मांग करता है कि उत्तराखंड में जेएनयू की तर्ज पर दो यूनिवर्सिटी खुलनी चाहिए।
प्रस्ताव.6 युवा प्रकोष्ठ शिक्षा की क्षेत्र में सरकार से मांग करता है कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार कर स्कूल भवनों, खेल के मैदान, कम्प्यूटरकृत आधुनिक पुस्तकालय, प्रयोगशालायें तथा रचनात्मकता को बढ़ाते के लिए बहुउद्देश्यीय ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना चाहिए।
प्रस्ताव.7 राज्यवासियों के आर्थिक विकास एवम पलायन रोकने के लिए सरकार कृषि, बागवानी, पशुपालन, वन उपजों, कुटीर उद्योगों व पर्यटन को पर्वतीय एवम मैदानी क्षेत्रों की स्तिथियों को देखते हुए उद्योग व्यापार के लिए अलग अलग नीतियां बनायी जाय।
प्रस्ताव .8 उत्तराखंड क्रान्ति दल युवा प्रकोष्ठ मांग करता है कि अधीनस्थ सेवा आयोग के अंर्तगत होने वाली नियुक्तियां केवल उत्तराखंड के ही युवाओं को दी जानी चाहिए।
प्रस्ताव .9 युवा प्रकोष्ठ उत्तराखंड में नशामुक्तएमाफ़ियामुक्त और भष्ट्राचार मुक्त के लिए संघर्षरत रहेगा।
प्रस्ताव .10 सिडकुल के अंतर्गत उधोगो में स्थानीय व्यक्ति को 70 प्रतिशत रोजगार के शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा है।युवा प्रकोष्ठ 70 प्रतिशत रोजगार के लिए सरकार के खिलाफ मुखर होगा।
प्रस्ताव .11 युवा प्रकोष्ठ मांग करता है कि प्रदेश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करते हुए शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ कठोर निर्णय लिया जाय।
प्रस्ताव .12 युवा प्रकोष्ठ राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण
के लिए प्रदेशभर के युवाओं को संगठित करते हुए आंदोलन करेगा।
प्रस्ताव .13 उत्तराखंड राज्य में लघु कुटीर उद्योगों की भारी संभावनायें है सरकार से मांग करते है कि हथकरघा, हस्तशिल्प, काष्ठ और ताँबे के अलावा अन्य तरह के लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाय तथा महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी जाय।












