• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

भर्ती घोटालों के खिलाफ उक्रांद का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

29/08/22
in उत्तराखंड, देहरादून
179
SHARES
224
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्ती, सहकारी विभाग मे हुए भर्ती घोटाले की सी बी आई जाँच को लेकर इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा के सम्मुख घंटाघर में अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ किया गया।

युवा प्रकोष्ठ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी तक की जांच से यह साबित हो चुका है कि इस घोटाले के तार बहुत ऊपर तक हैं, जिसमें कांग्रेस तथा बीजेपी द्वारा सत्ता में आने पर उत्तराखण्ड के युवाओं के रोजगार पर बारी बारी से डाका डाला गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य हकम सिंह रावत के पकड़े जाने तथा बीजेपी सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों में आसीन मंत्रियों के साथ उसकी फोटो यह जाहिर करती है कि जिलाधिकारी के किचन मे भोजन बनाने वाला एक साधारण इंसान करोड़ों अरबों का मालिक बन गया। इसके साथ ही रामनगर से चंदन मनराल जो कि करोड़ों का मालिक है, वह एनजीओ की आड़ में इस प्रकार के घोटाले मे पूर्ण रूप से संलिप्त है।

बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान दरोगा भर्ती परीक्षा के साथ ही विधानसभा मे भी फर्जी भर्ती के माध्यम से कई नियुक्तियों मे अपने सगे संबंधियों को लगाया गया, इसके बाद बीजेपी सरकार के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल के समय मे भी परीक्षाए घोटाले की भेट चढ़ी थी, जो कि साबित हो चुका है। इस प्रकार से कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे नैतिक रूप से स्तीफा दें। इसके साथ ही 2015 में हुए दरोगा भर्ती के साक्ष्य भी सामने आ चुके हैं और यह भी साबित होता है कि दोनों दलों ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तराखण्ड के युवाओं के रोजगार पर किस प्रकार से डाका डाला है।

उक्रांद युवा प्रकोष्ठ इस की जाँच सी बी आई से कराने को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस पर सी बी आई जाँच नहीं बैठती है तो उक्रांद शीघ्र आमरण अनसन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी धामी सरकार की होगी। उनके पास मौका है कि वो इस घटना की निष्पक्ष रूप से सीबीआई जाँच के आदेश देकर राज्य के युवाओ के हित में कार्य करें।
इसके साथ ही विधानसभा घोटालो मे कांग्रेस के शासन काल मे विधानसभा अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी मात्र आवेदन करने वालों को विधानसभा में बैक डोर से लगाया। उत्तराखण्ड विधानसभा में नौकरियों को रेवड़ी की तरह बाँटने का आलम तो यह है कि देश की सबसे बड़ी विधानसभा वाले राज्य उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया गया है। इससे राज्य की जनता अंदाजा लगा सकती है कि ज़ीरो टोलेरेंस का दावा करने वाली धामी सरकार राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ किस प्रकार से खिलवाड कर रही है।

कार्यक्रम में उक्रांद के पूर्व राज्यमंत्री बी डी रतूड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण इसलिए किया गया था, ताकि यहाँ के युवाओं को रोजगार मिल सके। अन्य सुविधाओ में वरीयता मिल सके, लेकिन आज भी हालात पहले से बदतर हो गए हैं। विभागों में घोटाले की लिस्ट राज्य के वास्तविक विकास को दर्शाती है। अब समय आ गया है कि अब युवाओं के अधिकार की लडाई मे राज्य निर्माण की तर्ज पर एकजुट होकर लड़ें।

दल के निवर्तमान केंद्रीय महामन्त्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पहाड़ के युवा विषम परिस्थितियों मे सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते है, लेकिन सत्ता मे बैठे घोटालेबाज जन प्रतिनिधियों के सहयोग से छोटी मछलियाँ पकड़ी जाती है, लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बाहर हैं। इसके लिए आवश्यक है कि इसकी सीबीआई जांच बैठाई जाए। दल के निवर्तमान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि सरकार ऊँचे रसुख रखने वाले आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। विधानसभा में फर्जी तरीके से आयोजित की जाने वाली परीक्षा की भी सीबीआई जांच होनी चाहिये, जो कि विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की गयी थी।

महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय दलों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बर्वाद कर दिया है। युवा प्रकोष्ठ द्वारा भ्रष्टाचार में संलिप्त भ्रष्ट अधिकारियों तथा मंत्रियों को बेनकाब करने के लिए दल के समस्त कार्यकर्ता युवाओं के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन रविंद्र ममगाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बी डी रतूड़ी, निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, सुलोचना इष्टवाल, रविंद्र ममगाई किरन रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, उतरा पंत बहुगुणा, मीनाक्षी घिल्डियाल, सकुंतला रावत, बृज मोहन सजवाण, प्रवीन रमोला, श्याम रमोला बहादुर सिंह रावत, सुनील ध्यानी, जितेंद्र पंवार, अतुल बेंजवाल, दीपक रावत, शकुंतला रावत, मनोज कंडवाल, अशोक नेगी, उत्तम रावत, मधु सेमवाल जितेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रधान, राजेंद्र गुसाई आदि उपस्थित रहे ।

Share72SendTweet45
Previous Post

जनपद रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी छात्रवृति योजना का शुभारम्भ

Next Post

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली के 11वें दिन 2915 युवा दौड़े

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: तेलीवाला के सरकारी विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक से मारपीट

October 14, 2026
125
उत्तराखंड

डोईवाला से अपहरण कर हरियाणा ले जाकर बंधक बनाने का आरोप

October 14, 2026
93
उत्तराखंड

विकास खंड देवाल के अंतर्गत वांण गांव में जिला पर्यटन विभाग चमोली के एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन

October 14, 2026
13
उत्तराखंड

डोईवाला: स्कूली छात्रों ने सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां

October 14, 2026
10
उत्तराखंड

डोईवाला: प्रतिबंधित 456 नशीले कैप्सूलों के साथ दो गिरफ्तार

October 14, 2026
10
उत्तराखंड

राज्यमार्ग संख्या 91 ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क पर नंदादेवी राजजात के तहत 13 वर्षों के लंबे समयांतराल के बाद एक बार फिर से पूरी सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू

October 14, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38080 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: तेलीवाला के सरकारी विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक से मारपीट

October 14, 2026

डोईवाला से अपहरण कर हरियाणा ले जाकर बंधक बनाने का आरोप

October 14, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.