
रिपोर्टर-प्रियांशु सक्सेना
डोईवाला। बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण क्षेत्र की सभी नदी, नाले उफान पर हैं और तबाही मचाने को व्याकुल हैं। रानीपोखरी वैकल्पिक मार्ग के बहने के साथ ही थानों-भागपुर मार्ग को जोड़ने के लिए बन रहा नया पुल भी ढह गया। हालाकि पुल का निर्माण अभी पूरी तरह से नहीं हुआ था, परंतु काफी हद तक पुल निर्माण हो चुका था।

पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार रात्रि में ही पुल से आवाजाही बंद करा दी गई थी और सुबह तक नदी अपना रौद्र रूप ले चुके थी और पुल को भी अपने साथ बहा कर ले गई।
इसके साथ ही सोंग नदी भी अपने उफान पर देखी जा रही और अपने तेज बहाव के सामने आने वाली हर चीज को बहाकर अपने साथ ले जा रही है। केशवपुरी बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बन रहे पुश्तों को भी नदी का बहाव अपने साथ बहकर के गया।
बरसात में सोंग नदी का पानी केशवपुरी बस्ती में घुस जाता है, जिसको रोकने के लिए सरकार द्वारा बस्ती के किनारे पुश्तों के निर्माण का कार्य चल रहा था। परंतु नंदी के प्रकोप के आगे किसी की न चली और सोंग नदी पुश्तों के साथ साथ नदी किनारे बने कुछ कच्चे मकानों को भी अपने साथ बहाकर ले गई।
इन पुश्तों के निर्माण के समय एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें दिखाया गया था की इन पुश्तों के निर्माण में अनियमिता पाई गई है। परंतु प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण यह पुश्ते बह गए। अगर उस दौरान प्रशासन द्वारा उस पर कोई संज्ञान या उचित कार्यवाही की जाती तो आज पुश्ते और बस्ती के कच्चे मकान बच सकते थे।












