• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की के नेतृत्व में जल शक्ति अभियान

कैच द रेन कार्यों के संबंध में केन्द्रीय नोडल टीम जनपद भ्रमण पर

14/06/22
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
170
SHARES
213
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कमल बिष्ट।
पौड़ी। निदेशक इस्पात मंत्रालय और केन्द्रीय नोडल अधिकारी अरूण कुमार और अश्वनी, अरविन्द रानाडे वैज्ञानिक राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की के नेतृत्व में जल शक्ति अभियान कैच द रेन कार्योें के निरीक्षण हेतु केन्द्रीय नोडल टीम भ्रमण पर है। विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों ने उनके जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर योजना, जल स्त्रोत पुनर्जीवन, वर्षा जल संरक्षण, चाल.खाल, नौले, वाटर पौन्ड, माइक्रो डैम इत्यादि संबधित कार्यो का विभागवार प्रजेन्टेशन दिया गया। इस दौरान सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, ग्राम्य विकास, कृषि विभाग आदि विभागों ने जल शक्ति अभियान के कार्यो के साथ पर्यावरण संरक्षण, मृदा संरक्षण और वनीकरण के कार्यो की अभिनव पहल और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में भी अवगत कराया।

विभागीय अधिकारियों ने प्रथम चरण में वाटर बॉडी चिन्ह्किरण, द्वितीय चरण में उनकी मैपिंग, तृतीय चरण में जियो टैगिंग और चर्तुथ चरण में कार्य प्रारम्भ आदि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने अवगत कराया कि जनपद में जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर और वृक्षारोपण कार्यो के संबंध में ग्राम सभा स्तर पर पहले बैठकों का आयोजन किया गया जिनमें अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों के संबंध में स्थानीय लोगों के साथ व्यापक विचार.विमर्श करते हुए उनकी भागीदारी ली गयी। विकासखण्ड स्तर से लेकर जिला पंचायत बैठकों तथा विभिन्न विद्यालयों के साथ ही विशेष आयोजन के अवसरों पर कैच द रेन शपथ दिलायी गयी तथा लोगों को जल के व्यावहारिक उपयोग, वैज्ञानिक तरीके से उसका संवर्धन संरक्षण के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी 1174 ग्राम पंचायतों में 1775 मनरेगा एसेट्स निर्मित किये गये। इसी में 1775 वाटर कन्जरवेशन सेंटर सुधारीकरण के कार्य सम्मिलित हैं, साथ ही ग्राम पंचायत के जीपीडीपी ग्राम पंचायत विकास योजना में उन कार्यो को जोड़ा गया है। कहा कि इस वर्ष 125 गांवों में 121 हेक्टेयर भूमि पर 20 लाख पौधों को लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान और जल संवर्द्धन के कार्यो को राज्य वित्त, मनरेगा, विभागीय फण्ड, कैम्पा, नाबार्ड आदि के माध्यम से वित्तीय आपूर्ति की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बनाये जा रहे वाटर निकायों की अवसंरचना में फ्रीडम फाइटर्स विवरणए कैच द रेन अभियान की थीम आधारित पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी और लगातार की जा रही है।

इस दौरान निदेशक नोडल केन्द्रीय टीम अरुण कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन व मनुष्यों द्वारा जल के अवैज्ञानिक दोहन के चलते जल संकट विश्वव्यापी हो चुका है। शहरों में भूमिगत जल नीचे जा रहा है। पहाड़ों में जल स्त्रोत झरने सूखते जा रहे हैए जिस कारण जल संरक्षण व मृदा संरक्षण मुख्य चिंतन के केन्द्र में आ गया है। कहा कि जल संरक्षण के प्रभाव मिलजुलकर और व्यक्तिगत स्तर पर गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक जन आन्दोलन के रूप में होने चाहिए। उन्होंने जनपद में जल संरक्षण व जल संवर्धन के लिये किये जा रहे कार्यों की से संतुष्टि व्यक्त करते हुए जनपद में विभिन्न विभागों के विभागीय स्तर पर तथा मनरेगा व अन्य वित्तीय स्रोतों के डप्टेलिंग और कन्वर्जेन्स से किये जा रहे कार्यों के अच्छे परिणाम सामने आयेगें।

इस दौरान राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की की प्रो0 अश्वनी अरविन्द रानाडे ने कहा कि जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर अभियान और वृक्षारोपण के साथ.साथ मृदा संरक्षण व संवर्द्धन में परम्परागत तरीके के साथ.साथ जो भी आधुनिक रिसर्च हो रहे हैं और जो भी नई तकनीक सामने आ रही है उनका भी उपयोग करेंगें तो और बेहतर परिणाम आयेगें। उन्होंने रूड़की तकनीकि संस्थान द्वारा इन अभियान में हर सम्भव तकनीकि मद्द देने का आश्वासन देते हुए कहा कि हमें न केवल जल विहीन जंगल, वन्यजीव जैसे प्रकृति के आभूषणों को बचाने के लिए सबकी भागीदारी लेनी होगी क्योंकि प्रकृति संरक्षण के कार्यों की व्यापकता बहुत अधिक है। आयोजित बैठक के पश्चात केन्द्रीय नोडल अधिकारी अरूण कुमार और अश्वनी, अरविन्द रानाडे वैज्ञानिक राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की की टीम ने कैवर्स में मनरेगा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण में प्रतिभाग कर ग्रामीणों के साथ कैच द रेन अभियान के सम्बन्ध में चर्चा की।

विकास भवन में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य, डीडीओ पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार पीडी स्वजल दीपक रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिव कुमार राय सहित संबधिंत अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share68SendTweet43
Previous Post

18 जून को होगा कोटद्वार में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनः विधानसभा अध्यक्ष

Next Post

अगस्त्यमुनि में महिला स्वयं समूह का सरस रेस्टोरेंट, पहाड़ी व्यंजनों का ले रहे यात्री आनंद

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

March 13, 2026
9
उत्तराखंड

करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

March 13, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में 16 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

March 13, 2026
100
अल्मोड़ा

150 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

March 13, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाल: तस्कर के कब्जे से 06.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

March 13, 2026
12
उत्तराखंड

महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया गया संकल्प

March 13, 2026
16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

March 13, 2026

करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

March 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.