• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड में तबाही का मंजर कहीं फटे बादल, कहीं चारधाम यात्री फंसे

30/06/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
70
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। मानसून शुरू हो गया है और इस सीजन में उत्‍तराखंड में बादल फटने की घटनाएं अक्‍सर सामने आती हैं। यहां लगातार दैवीय आपदा का प्रकोप बना रहता है। विशेषकर बीते कुछ वर्षों के दौरान बादल फटने की घटनाएं बढ़ी हैं। हर साल बारिश का सीजन आते ही कई तरह की आपदाएं भी आती हैं। इसमें बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं होती हैं। इन सभी आपदाओं में काफी जनहानि होती है। बाढ़ से लाखों घर डूब जाते हैं। खेती-किसानी और जानवरों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। तेज बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं सामान्य हो जाती हैं। इससे यातायात प्रभावित हो जाता है। भूस्खलन के चलते कई लोग इसकी चपेट में भी आ जाते हैं। इन सभी घटनाओं के बीच बादल फटना भी एक बड़ी आपदा है। ज्यादातर बारिश के मौसम में पहाड़ी राज्यों में ही बादल फटने की घटना होती है। यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बीती रात बादल फटा. बादल फटने की घटनाएं ज्यादातर मानसून के मौसम यानी बारिश के सीजन (जून से सितंबर) में होती हैं। जब वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होती है। यह पहाड़ी क्षेत्रों जैसे हिमालय, उत्तराखंड, भारत में अधिक आम है। समतल क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं कम होती हैं। बादल फटने की घटना अचानक और अप्रत्याशित रूप से होती है। अक्सर दोपहर या रात में बादल फटते हैं। जब वातावरण में नमी और गर्मी का स्तर चरम पर होता है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है. वहीं सिलाई बैंड के पास भूस्खलन में लापता दो मजदूरों के शव 18 किमी दूर यमुना नदी तट पर तिलाड़ी शहीद स्मारक के समीप मिले हैं. पुलिस द्वारा दोनों शवों को नौगांव सीएचसी ले जाया गया, जबकि 7 मजदूरों की खोजबीन जारी है. लापता मजदूरों में 5 नेपाली मूल, 3 देहरादून और 1 उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं. जनपद मुख्यालय में बीते दो तीन दिनों से लगातार बरसात हो रही है. वहीं देर रात तहसील बड़कोट के सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (बादल फटने) की घटना घटित हुई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लापता 9 मजदूर मजदूरों की तलाश तेज की. लापता दो मजदूरों के शव 18 किमी दूर यमुना नदी तट पर तिलाड़ी शहीद स्मारक के निकट मिल गए हैं. बताया जा रहा है कि लापता मजदूर वहां पर टेंट लगाकर रह रहे थे और मार्ग का काम कर रहे थे. सिलाई बैंड पर यमुनोत्री हाईवे का 10-12 मीटर हिस्सा वॉश आउट हो गया है, मार्ग को सुचारू करने का कार्य जारी है, मार्ग सुचारू होने में समय लग सकता है. सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है. घटना तीन बजे सुबह की बताई जा रही है. यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास सुरक्षित मजदूरों को पुलिस प्रशासन ने खाना खिलाकर उनके घरों को रवाना किया. पाली गाड़ चौकी प्रभारी कांतिराम जोशी ने बताया कि 19 मजदूरों में से 10 मजदूरों को पालीगाड़ पहुंचाया गया, इसके अलावा 9 मजदूर लापता थे, जिनमें से दो मजदूरों के शव मिल गए हैं. दोनों शवों की शिनाख्त की गई है. जिनमें नेपाली मूल का 43 वर्षीय केवल बिष्ट पुत्र बम बहादूर और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी 55 वर्षीय दूजे लाल के रूप में पहचान की गई है. लापता मजदूरों में 5 नेपाली मूल, 3 देहरादून और 1 उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है. वहीं चमोली जनपद के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी है. कर्णप्रयाग क्षेत्र में हो रही बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग उमटा के पास बंद हो गया है. तो वहीं पीपलकोटी के पास लगातार बारिश के बाद मलबा गिरने का सिलसिला जारी है. उमटा के पास सड़क पर मालवा आने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है. एक बड़ा पत्थर टूटकर नेशनल हाईवे पर आ गया है. हाई वे को सुचारू करने का काम जारी है. चमोली ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे भी बंद हो गया है. उमटा के पास सड़क पर आया मलबा, बोल्डर. पीपलकोटी के पास भी बाधित हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त. जगह-जगह फंसे हैं चार धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री. वहीं नैनीताल में रात से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी दी है. अलर्ट पर प्रशासन है. कई इलाकों पर है आपदा का खतरा. वर्षाकाल अब धीरे-धीरे रवानी पकड़ने लगा है। ऐसे में बाढ़ और जलभराव की चिंता भी सताने लगी है। इसे देखते हुए सरकार ने अब किसी भी आपात स्थिति से निबटने के दृष्टिगत तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।राज्य के सभी जिलों में 304 ऐसे संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां बाढ़ एवं जलभराव का खतरा हो सकता है। इन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही राज्य में 113 बाढ़ सुरक्षा चौकियां प्रशासन के सहयोग से स्थापित कर दी गई हैं, ताकि नदियों में बाढ़ की स्थिति में तत्काल अलर्ट जारी किया जा सके।राज्य में हर बार ही वर्षाकाल में नदियों का वेग भयभीत करता है। अब जबकि मेघ झमाझम बरस रहे हैं तो नदियाें का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। इससे चिंता और चुनौती दोनों ही बढ़ गए हैं। उत्तराखण्ड राज्य बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन, भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इनसे बचने के लिए बेहतर पूर्वानुमान, बुनियादी ढांचों, जन जागरूकता, बेहद जरूरी है। *लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।*

Share28SendTweet18
Previous Post

साईं सृजन पटल ’ बना साहित्यिक चेतना का मंच, नई पीढ़ी को दे रहा दिशा : राजन गोयल

Next Post

हेमकुण्ड साहिब तीर्थ यात्रा पर पहुँच रहे कुछ सिरफिरे सिख तीर्थ यात्री आए दिन कहीं न कहीं बबाल काट रहे

Related Posts

उत्तराखंड

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम

September 23, 2026
12
उत्तराखंड

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
90
उत्तराखंड

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

डोडीताल में विराजे हैं ‘डोडीराजा यहीं मां पार्वती ने दिया था भगवान गणेश को जन्म

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

September 22, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम

September 23, 2026

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.