• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

दो दूनी चार की गति से विकास कर रहा है उत्तराखंडः अमित शाह

03/04/19
in उत्तरकाशी, उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
69
SHARES
86
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में आयोजित चुनाव रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि देश को सिर्फ मोदी सरकार ही सुरक्षित रख सकती है। उमर अब्दुल्ला के दो प्रधानमंत्री के बयान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के टुकड़े करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। साथ ही इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाया। शाह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को राष्ट्र विरोधी करार दिया।
रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि यह वीरों की भूमि है। यहां का जवान देश की रक्षा करता है। 55 साल से कांग्रेस पार्टी वन रेंक वन पेंशन की मांग पूरी नहीं कर पाई। आपने आशीर्वाद दिया और कमल खिला। मोदीजी ने एक साल में वन रेंक वन पेंशन का वादा पूरा किया। अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास दो दूनी चार के हिसाब से हो रहा है। 12 हजार करोड़ की लागत से चारों धाम को जोड़ने वाली आल वेदर रोड उत्तराखंड की भाग्य रेखा बनने वाली है। कहीं भूस्खलन, कहीं बाढ़ सुरक्षा का क्या होगा। मोदीजी ने यह देखा। वैज्ञानिक तरीके से इसके रास्ते निकालें गए। ऐसी सड़क हो, जो सुरक्षित घर पहुंचाए। नरेंद्र मोदी ने आलवेदर रोड बनवाना शुरू किया। पांचों जिलों से होकर यह बाबा केदारनाथ के चरणों तक पहुंचेगा। यह रोड उत्तराखंड के भाग्य को बदलेगा। यह टूरिज्म को बढ़ाएगा देगी। इसके साथ भक्तों की भावनाएं भी जुड़ी है। अमित शाह ने कहा उज्घ्ज्वला योजना के तहत तीन लाख माताओं को उत्तराखंड के अंदर गैस देने का काम किया है। आठ करोड़ परिवारों को शौचालय बनाकर मां बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। देश के चार करोड़ लोगों को आयुष्मान से जोड़ा गया है। नरेंद्र मोदी ने 80 प्रतिशत उत्तराखंडवासियों के लिए योजना बनाई, त्रिवेंद्रजी ने कहा कि 20 प्रतिशत का क्या दोष है। फिर पूरे राज्य को फायदा मिल रहा है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार चला गरीबों को दबाने का काम किया है। भाजपा ने गरीबों को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है।
गरीबी हटाओ बोल रहे हैं राहुल बाबा। राहुल बाबा ने नारे दिए, लेकिन गरीबी नहीं हटाई। मोदीजी ने पांच साल में गरीबों की जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया है। मोदीजी ने अगड़ा समाज के लोगों के लिए संवैधानिक सुधार लाया। दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इनके साथ न्याय करने का काम किया गया है। 40 लाख के टर्नओवर वाले व्यापारियों का जीएसटी से मुक्त किया। अमित शाह ने कहा कि देश को सुरक्षित करने का काम मोदी सरकार ने किया। उत्घ्तराखंड सरहद वाला राज्य है। अपने अंदाज में शाह ने कहा, बताओ देश की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए कि या नहीं। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए तो पूरे देश में गुस्सा था। इस बार मनमोहन सरकार नहीं थी। आपकी सरकार थी। मोदीजी ने हवा से एयर स्ट्राइक कर आतंकी कैंप को तबाह किया। पूरे देश में खुशी की लहर है, मगर राहुल बाबा एंड कंपनी पूरी की पूरी लाल हो गई। पाकिस्तान के पीएम और राहुल बाबा का चेहरा एक समान। उन्हें लगा कि इससे भाजपा को फायदा मिलेगा। पाकिस्तान को आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देश के पीएम ही दे सकते हैं। उमर अब्दुला कहते हैं कश्मीर में प्रधानमंत्री, देश में दो प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस चुप बैठी है। कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा कि स्पष्ट करो कि उमर के बयान से सहमत हो या नहीं। आपकी सहमति से कुछ होने वाला नहीं है। हम सत्ता में रहें या विपक्ष में पर इनकी मंशा हमारी जान रहते पूरी नहीं होगी। हम जान की बाजी लगा देंगे। कांग्रेस चुप बैठी है। उन्होंने लोगों से पूछा उमर अब्दुला के बयान के साथ सहमत हो या नहीं। देश के टुकड़े करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए की नहीं। अमित शाह ने कहा देश को सुरक्षित करना है, महाशक्ति बनाना है, टाप फाइव देशों में भारत को लाना है। यह राहुल बाबा का काम नहीं है, ये काम सिर्फ मोदीजी का है। उत्तरकाशी में चुनावी सभा में उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय और न्यायप्रिय नेता हैं। कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत भी प्रदेश में कमाल का विकास कार्य कर रहे हैं। जनसभा को मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत, पार्टी की टिहरी लोस सीट की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक ओमगोपाल रावत आदि ने संबोधित किया।

Share28SendTweet17
Previous Post

अपनी हर घोषणा को धरातल पर उतारने की कोशिश में जुटे रहे अनिल बलूनी

Next Post

गैरसैंण राजकीय महाविद्यालय में क्रिडा प्रतियोगिताएं शुरू

Related Posts

उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण प्रक्रिया विलम्ब होने एवं क्षैतिज आरक्षण का पालन ना करने के खिलाफ बनाई रणनीति

March 15, 2026
15
उत्तराखंड

शराब के बढ़ते प्रचलन से हो रही दुर्घटनाओं व समाज मे फैल रही विकृतियों से त्रस्त सीमांतवासियों ने शराब के विरोध का फैसला किया

March 15, 2026
10
उत्तराखंड

गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग

March 14, 2026
24
उत्तराखंड

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के लिए 14 स्वयंसेवी चयनित

March 14, 2026
80
उत्तराखंड

प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा

March 14, 2026
19
उत्तराखंड

डोईवाला: आटा रिटर्न कराने के बहाने महिला के खाते से 70 हजार रुपये उड़ाए

March 14, 2026
77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67663 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण प्रक्रिया विलम्ब होने एवं क्षैतिज आरक्षण का पालन ना करने के खिलाफ बनाई रणनीति

March 15, 2026

शराब के बढ़ते प्रचलन से हो रही दुर्घटनाओं व समाज मे फैल रही विकृतियों से त्रस्त सीमांतवासियों ने शराब के विरोध का फैसला किया

March 15, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.