कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के तत्वावधान में Gender & Equity के तहत ‘Special Projects for Equity’ हेतु और ‘Project – Girls Empowerment Scheme’ के कार्यान्वयन के उद्देश्य से Adolescent Counselling Programme आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर अवस्था की चुनौतियों और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा करना था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में समग्र शिक्षा के इस प्रयास की सराहना की और किशोरों के लिए इस तरह के परामर्श सत्रों की आवश्यकता पर बल दिया। परामर्श सत्र में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK), बेस अस्पताल, कोटद्वार से पधारे परामर्शदाता उर्मिला तड़ियाल, अरविंद सिंह, तथा अमेरिका इंडिया फाउंडेशन (AIF) से सुश्री दीपा ने एक्सपर्ट्स के रूप में शामिल रहे। विशेषज्ञों ने आयोजित कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर परामर्श प्रदान किया। उन्होंने किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों, मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को RKSK काउंसलर्स द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक कविता बिष्ट रावत सहित विद्यालय के शिक्षकगण राकेश मोहन ध्यानी, रोशनलाल बलूनी, अमृतपाल सिंह, यतेंद्र चतुर्वेदी, पंकज बिष्ट सक्रिय रूप से मौजूद रहे।












