हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के द्वारा उत्तराखंडियों को घुसपैठियां कहें जाने पर रोष व्यक्त किया हैं। यादव के जारी बयान के विरोध में यहां पर भाजयुमो ने उनका पुतला फूंकते हुए तत्काल जारी बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी एवं उत्तराखंड की जनता से माफी मांगने की मांग की हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उत्तराखंडियों को घुसपैठिए बताएं जाने वाले बयान के विरोध में कुलसारी में भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के पुतले के साथ जुलूस निकाला और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका पुतला दहन किया गया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूरज खत्री, नारायणबगड़ मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत,कुलसारी अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, थराली के उपाध्यक्ष अंकुर देवराडी, योगेश देवराडी , हरेंद्र बिष्ट आदि ने कहा कि उत्तराखंड अपने आप में देवभूमि हैं, यहां के रणबकूरें देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में कभी पीछे नहीं रहे ऐसे में उन्हें घुसपैठियां कहना पूरे उत्तराखंडियों का घोर अपमान हैं। उन्होंने श्री यादव से अपने बयान वापस लेने एवं उत्तराखण्डियों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।














