कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
दुगड्डा गढ़वाल। विश्वजीत सिंह नेगी प्रदेश प्रवक्ता का दुगड्डा आगमन पर स्थानीय जनों एवं मातृशक्ति द्वारा स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् कार्यकर्ताओं संग
नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क किया गया।
यमकेश्वर विधानसभा के दुगड्डा ब्लॉक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विश्वजीत सिंह नेगी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान पूरे ब्लॉक का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से संवाद करने और उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा संगठन उनके लिए सर्वोपरि है। इस आत्मीय सम्मान एवं अपार स्नेह के लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
इस अवसर पर प्रमुख गणमान्य व्यक्तित्वों में पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल (डब्बू भाई भाजपा), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान, पूर्व मंडल महामंत्री जीतेंद्र कुमार, नगर पालिका सभासद सुशीला देवी एवं व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दिव्यांशु अग्रवाल, हरीश जी, बृजेश जी सहित अध्यक्ष महिला मंगल दल शकुंतला देवी, सुमन देवी, भागीरथी देवी, प्रिया देवी, सुमन जुयाल, चंद्रकला जुयाल, रीना नेगी, संजू जुयाल, शोभा रावत, ज्योति नेगी, कविता नेगी, हेमलता उनियाल एवं कुसुम धुलिया एवं युवा साथियों में मोहित उनियाल, अंकित नेगी, अमन बलूनी, जुबिन रावत, ध्रुव, अमन रावत, मोनू नेगी, विवेक, आर्यन रावत, अर्पित भट्ट, सहित अनेक युवा मौजूद रहे।











