• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पर्वतीय जिलों की सीटों पर महिलाएं फिर मतदान में पुरुषों से आगे

एसडीसी फाउंडेशन ने विधानसभा चुनावों पर जारी की अपनी सातवीं रिपोर्ट

26/02/22
in उत्तराखंड
110
SHARES
137
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

सिटीजन इंगेजमेंट, वोटर अवेयरनेस, पलायन, महिला सशक्तिकरण और डेमोग्राफिक चेंज पर है एसडीसी का चुनावी फोकस
देहरादून। 2017 के बाद 2022 में भी उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में महिलाओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पुरुषों से कहीं ज्यादा योगदान दिया।

एसडीसी फाउंडेशन ने उत्तराखंड के 2022 विधान सभा चुनावों को सिटीजन इंगेजमेंट, वोटर अवेयरनेस, पलायन, महिला सशक्तिकरण और डेमोग्राफिक चेंज के आइने से समझने का प्रयास किया है। इसी कड़ी मे एसडीसी फाउंडेशन ने हाल मे संपन्न उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव को लेकर जारी अपनी सातवीं रिपोर्ट वूमन पार्टिसिपेशन एंड उत्तराखंड 2022 इलेक्शन डेटा में विभिन्न आंकड़ों के साथ ही महिलाओं की भागीदारी का अध्ययन किया है।

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा की 2017 चुनाव की तर्ज़ पर इस बार भी नौ पर्वतीय जिलों की 34 में से 33 सीटों पर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाओं ने वोट डाले। एक मात्र उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट पर महिला मतदाताओं के मुकाबले 1,260 ज्यादा पुरुष मतदाता वोट देने पहुंचे।

पर्वतीय जिलों की प्रत्येक सीट पर औसतन 29,169 महिलाओं ने और 25,284 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह पर्वतीय जिलों की प्रत्येक विधान सभा में पुरुष और महिला मतदाता के औसत कुल 54,453 वोट पड़े।

एसडीसी फाउंडेशन का विश्लेषण बताता है कि महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में सबसे बड़ा अंतर घनसाली में रहा। यहां पुरुषों के मुकाबले 9,541 ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह रुद्रप्रयाग में पुरुषों के मुकाबले 9,381 ज्यादा महिलाओं ने और बागेश्वर में 7,943 ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया।

एसडीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार 2022 चुनाव में 34 पर्वतीय सीटों पर 16,23,951 पुरुष मतदाताओं में से केवल 8,59,642 ने यानी सिर्फ 52.94 प्रतिशत ने मतदान किया। इसकी तुलना मे 15,60,869 महिला मतदाताओं मे से 9,91,748 यानि 63.54ः ने मतदान किया। इस तरह 34 पर्वतीय विधानसभा सीट पर कुल 132,106 ज्यादा महिला मतदान हुआ ।

अनूप नौटियाल के अनुसार 2022 में भी स्थिति कमोबेश 2017 जैसी ही रही है। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी 34 में से 33 पर्वतीय सीटों पर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाओं ने वोट डाले। एक मात्र उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट पर ही फिर महिला मतदाताओं के मुकाबले ज्यादा पुरुष मतदाता वोट देने पहुंचे।

रिपोर्ट के अनुसार इस बार पर्वतीय जिलों की सीटों पर 2017 के मुकाबले महिला और पुरुष मतदाताओं का अंतर कुछ कम हुआ है। इस बार यह अंतर प्रत्येक सीट पर औसतन 3,885 रहा, जबकि 2017 में 5,116 वोट का अंतर था।

अनूप नौटियाल ने कहा की ऐसा सम्भवता कोविड के दौरान रिवर्स माइग्रेशन के कारण हुआ हो। उनका अनुमान है कि कोविड लॉकडाउन के दौरान वापस लौटे कुछ लोग गांवों में ही रुक गये होंगे, हालांकि ऐसा कोई पुख्ता आंकड़ा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने इस मामले में जमीनी अध्ययन करने की जरूरत बताई है।

अनूप नौटियाल के अनुसार चार मैदानी जिलों की 36 में से 5 सीटों पर भी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है। इनमें कालढूंगी, नानकमत्ता, खटीमा, डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश की 70 सीटों मे 38 पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है। रिपोर्ट को बनाने में विदूष पांडे, प्रवीण उप्रेती और प्यारे लाल का योगदान रहा।

Share44SendTweet28
Previous Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री पहुँचे शहीद जगेंद्र के घर, परिजनों को दी सांत्वना

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026
25
उत्तराखंड

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
14
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड खटीमा थारू जनजाति की प्रसिद्ध गायिका रिकु राणा का सड़क हादसे में निधन

March 6, 2026
26
उत्तराखंड

लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर 18वें दिन भी धरना जारी

March 6, 2026
37
उत्तराखंड

भाजपा एवं कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू : भूपाल सिंह गुसांईं

March 6, 2026
15
उत्तराखंड

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इन क्षेत्रों में पांच मोबाइल टावर स्थापित

March 6, 2026
17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.