• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड की पावन भूमि को नमन योगी आदित्यनाथ

09/02/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
54
SHARES
67
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले और जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा बनाये गये श्री आंनद सिंह बिष्ट स्मृति तिरंगा पार्क का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ जी महराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। किसान मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और आधुनिक कृषि तकनीकों को करीब से देखा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कृषि को आत्मनिर्भर और उन्नत बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों का महत्वपूर्ण योगदान है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार के सहयोग से यह महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
कृषि और खाद्य सुरक्षा पर सीएम योगी का जोर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के जीवतंत्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का विशेष उल्लेख किया और बताया कि यह विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा संस्थान है जो कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि 1960 में उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, जब देश में खाद्यान्न संकट था। इस विश्वविद्यालय ने हरित क्रांति को बढ़ावा देकर देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत किया। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी की अन्न योजना का जिक्र करते हुए बताया कि आज 80 करोड़ से अधिक लोगों को सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि, ‘खाद्यान्न सुरक्षा से बड़ी कोई गारंटी इस दुनिया में नहीं हो सकती।’

कृषि को पारंपरिक रूप से जोड़ने की अपील

सीएम योगी ने स्थानीय किसानों से अपील की कि वे अपनी मूल कृषि परंपराओं को छोड़कर केवल भौतिक विकास पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेती योग्य भूमि बंजर होती जा रही है, जिसे बागवानी और सब्जी उत्पादन के माध्यम से पुनः उपजाऊ बनाया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर किसान अपनी जमीन का सही उपयोग करें और कृषि विश्वविद्यालयों तथा अन्य संस्थानों की मदद से आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, तो वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और उत्तराखंड को खुशहाल बना सकते हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तराखंड का योगदान जरूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा में इसके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य की कृषि और समृद्धि केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार के लिए पलायन न करें बल्कि अपनी भूमि पर ही उन्नत कृषि और अन्य उत्पादक कार्यों में संलग्न हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को जल संरक्षण, वेलनेस सेंटर और आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रगति करनी चाहिए। उन्होंने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को पूरी तरह नशामुक्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाने चाहिए।
जुलाई से होगी विज्ञान संकाय की होगी शुरूआत
योगी आदित्यनाथ ने सिंचाई और कनेक्टिविटी को लेकर भी कई योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं शुरू की जा रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नए संस्थान खोले जा रहे हैं। जुलाई से महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू किया जाएगा और स्टेडियम निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।
बकरी और कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने पर जोर
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बकरी पालन और कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि यह किसानों के लिए एक बेहतर आय का स्रोत बन सकता है। उन्होंने बताया कि इस किसान मेले में कुछ किसानों को बकरी और उन्नत बीज भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘बकरी का दूध फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों को कम करने में सहायक होता है और इससे किसान आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकते हैं।’
‘लोकल फॉर वोकल’ से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ही हम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल एक विचार नहीं बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि उत्तराखंड के लोगों से अपील की कि वे अपनी परंपराओं को संरक्षित रखते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और कृषि क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत का मुकुट है। यहां की समृद्धि केवल राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा और विकास के लिए भी आवश्यक है। हमें मिलकर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए कार्य करना होगा।
महंत अवेद्यनाथ जी महराज की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोखनाथ महाविद्यालय में स्थापित महंत अवेद्यनाथ जी महराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम योगी ने उन्होंने महाविद्यालय से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय की स्थापना में मेरे गुरू महंत अवेद्यनाथ जी और पिता आनंद सिंह विष्ट ने कड़ी मेहनत की है।
सीएम योगी ने सीडीएस बिपिन रावत की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
सीएम योगी ने यहां जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा स्थापित देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि के सपूत जनरल बिपिन रावत जी देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे। उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाने के लिए और देश में जगह-जगह उनका स्मारक बनाने के लिए जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन को बधाई का पात्र है। इस महाविद्यालय हमारे पिता की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए देश के आन बान शान का प्रतीक 100 फिट ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए फाउंडेशन को धन्यवाद देता हूं।लेखक वर्तमान में दून विश्वविद्यालय में
कार्यरत हैं।

Share22SendTweet14
Previous Post

नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष जितेंद्र चौहान सहित 4 पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Next Post

उत्तराखंड में सपना बनी मेट्रो ट्रेन, करोड़ों खर्च भी हुए एक ईंट तक नहीं लगी

Related Posts

उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के प्रावधानों की समीक्षा हेतु देहरादून में राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित

August 3, 2026
120
उत्तराखंड

*भारतीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की चिंता

August 3, 2026
10
उत्तराखंड

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

August 3, 2026
7
उत्तराखंड

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

August 3, 2026
7
उत्तराखंड

श्रावण मास के तृतीय सोमवार को पिंडर घाटी के शिवालयों एवं देवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया

August 3, 2026
11
उत्तराखंड

नंदा देवी राजजात 2026 को होगी या 2027 को, असमंजस में नंदा भक्त

August 3, 2026
113

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67716 shares
    Share 27086 Tweet 16929
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38071 shares
    Share 15228 Tweet 9518
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के प्रावधानों की समीक्षा हेतु देहरादून में राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित

August 3, 2026

*भारतीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की चिंता

August 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.