• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाधिकारी ने की केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा

01/01/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
94
SHARES
118
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो-अधिशासी अधिकारियों की बैठक लेती डी एम भदौरिया।
प्रकाश कपरवान
जोशीमठ, चमोली। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित शहरी विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को पीएम आवास, स्वानिधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका और स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को शतप्रतिशत हासिल करने और नगर क्षेत्रों में नवाचार के तहत इनोवेटिव कार्य कराने पर जोर दिया। जोशीमठ नगर क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प मोटर मार्ग पर काम को लेकर नगर पालिका द्वारा ओवर आंगणन दिए जाने पर जिलाधिकारी ने जोशीमठ नगर पालिका के अधिशांसी अधिकारी का जबाव तलब किया। यहाॅ पर उसी काम को लोनिवि द्वारा कम धनराशि में किया जा रहा है। ओवर आंगणन पर ईओ जोशीमठ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों को पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन लाभार्थियों को 80 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया जा चुका है उनके आवास इस जनवरी महीने में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा संबधित अधिशासी अधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाएगी। कहा कि लाभार्थियों से समय पर आवास निर्माण कार्य पूरा कराना भी नगर पालिका की जिम्मेदारी है। अगर किसी लाभार्थी को अपना आवास बनाने में छोटी मोटी कोई समस्या आ रही है तो उचित मागदर्शन कर उनकी मदद करें।

नगर क्षेत्रों में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निकायों में शतप्रतिशत घर.घर कूडा उठान और सेग्रिगेशन हो रहा है तो निकायों को शीघ्र डस्टबीन फ्री करें और सड़कों से डस्टबीन हटाए। साथ ही नगर निकायों में चिन्हित भूमि पर सोलिड वेस्ट डम्पिंग हेतु आवश्यक निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नवाचार के तहत नगर क्षेत्रों में कुछ इनोवेटिव कार्य कराने पर जोर दिया। कहा कि नगरीय क्षेत्रों में कोई अपने परिवार के साथ घूमना चाहिए तो इसके लिए पब्लिक प्लेस विकसित किया जाना अत्यंत आवश्यकता है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों में पार्को के सौन्दर्यीकरण कार्यो के लिए 3-3 लाख रूपये दिए जा चुके है। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में ऐसा पार्क जिसमें अधिक लोग आते है उसमें अच्छे झूले, बैंच, वाॅलपेटिंग, रंगरगोन आदि सौन्दर्यीकरण कार्य जनवरी तक पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही वेस्ट मटीरियल अनुपयोगी वस्तुओं को रिसायक्लिंग कर पार्क को आकर्षक बनाए और पार्क में साउंड सिस्टम, गार्डन लाईट की व्यवस्था करते हुए पार्क के रखरखाव के लिए भी किसी को जिम्मेदारी दें।

ठंड के सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी निकायों के प्रमुख स्थलों पर अनिवार्य रूप से सांय 6 बजे से आलाव जलाने तथा इसकी फोटो सहित प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर पालिका जोशीमठ को औली में भी अलावा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

वही नगर क्षेत्र में बंदरों की शिकायत और समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने बंदरों को पकडने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक नगर निकाय में 200 बंदर पकडने के लिए जिला प्रशासन द्वारा धनराशि दी जा रही है। यदि और आवश्यकता हो तो इसकी डिमांड उपलब्ध करें। लेकिन निकाय क्षेत्र से बंदरों को पकडने के लिए शीघ्र उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय निर्माण, कूडा वाहन, काॅम्पेक्टर मशीन आदि की समीक्षा करते हुए नगर निकायों की आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान बताया गया कि पीएम आवास के तहत नगर पालिका गोपेश्वर में 363 आवास, कर्णप्रयाग में 98, गौचर में 104, पीपलकोटी में 142, गौचर में 118, थराली 75, पीपलकोटी 97, जोशीमठ में 120 आवास स्वीकृत है जिसमें से अधिकांश पूर्ण हो गए है और कुछ आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत, अंकित राणा, गुरदीप आर्या, रघुवीर राय, टंकार कौशल, राधेश्याम छांछर सहित अन्य सभी निकायों के ईओ उपस्थित थे।

Share38SendTweet24
Previous Post

अवैध कटाई के लिए तो नहीं लगाई जा रही जंगलों में आग!

Next Post

सर्वश्रेष्ठ निर्मित आवास श्रेणी में उत्तराखंड को भारत सरकार का पुरस्कार

Related Posts

उत्तराखंड

सड़क के अभाव में कंधों पर ढोई गई बीमार महिला

October 28, 2026
10
उत्तराखंड

भारत-तिब्बत व्यापार समय से छह दिन पहले बंद

October 28, 2026
7
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात

October 28, 2026
8
उत्तराखंड

दून विश्वाविद्यालय में किया पौधरोपण

October 28, 2026
13
उत्तराखंड

डोईवाला: करवा चौथ की पूर्व संध्या पर डोईवाला के बाजारों में उमड़ी भीड़

October 28, 2026
29
उत्तराखंड

डोईवाला: लोकनृत्य में स्वाति और लोकगीत में सचिन भारद्वाज ने मारी बाजी

October 28, 2026
20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

सड़क के अभाव में कंधों पर ढोई गई बीमार महिला

October 28, 2026

भारत-तिब्बत व्यापार समय से छह दिन पहले बंद

October 28, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.