हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में छात्रसंघ निर्वाचन के तहत मंगलवार 29 को मतदान, मतगणना, एवं शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कालेज के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ.ललित जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।मतगणना पूर्ण होने के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी, परिणामों की घोषणा के तत्काल बाद महाविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तलवाड़ी महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों पर पहले ही पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकें हैं, जबकि अब सचिव पद पर प्रमिला व तनुजा एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर दर्शन कुमार व कृष्णा के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव प्रभारी डॉ.जोशी ने बताया कि चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कालेज प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली हैं। चुनावों के तहत चारों प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मतदान के पहले दिन अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरी जी-जान लगाकर प्रचार में व्यस्त हैं।










