हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली ।
राजकीय महाविद्यालय तरवाड़ी -थराली में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का कालेज के प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए प्रतियोगियों शपथ दिलाते हुए उद्घाटन किया। इसके बाद आउटडोर प्रतियोगिताएं शुरू हुई।
शुक्रवार को प्रार्चाय के अलावा भेल विद्यालय हरिद्वार की प्रधानाचार्या दीपा फरस्वाण ने खेलों का उद्घाटन करते हुए खेलों में प्रतिभाग कर रहे प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने जमकर खेल मैदान में अपना पसीना बहाते हुए अपना दमखम दिखाया। आयोजित प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में दर्शन कुमार,करन गड़िया,अजय कुमार, छात्रा वर्ग में दीपा रुदियाल,रेणुका, दीक्षा रावत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।800 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में गौरव जोशी, अजय कुमार, महेंद्र पुरी छात्रा वर्ग में साक्षी, भावना पुरोहित, नंदी गुसाईं,400 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में दिग्विजय, अविनाश,करन तथा छात्रा वर्ग में रेणुका, नंदी, खुशी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।र लंबी कूद में छात्र वर्ग में राहुल, दिग्विजय, गौरव जोशी तथा छात्रा वर्ग में दीक्षा रावत,प्राची, दीपा रूद्रियाल,चक्का फेंक में छात्र वर्ग में राहुल, गौरव जोशी, रोशन गड़िया तथा छात्रा वर्ग में भावना, प्राची, दीपा रूद्रियाल ने गोला फेंक में छात्र वर्ग में गौरव जोशी, कमलेश कुमार, रोशन गड़िया और छात्रा वर्ग में भावना, कल्पना खुनियांव, प्राची व दीक्षा रावत क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में छात्र वर्ग में रोशन गड़िया,राहुल दर्शन व कुमार तथा छात्रा वर्ग में भावना , दीक्षा रावत ने 200 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में राहुल , रोशन गड़िया व दर्शन कुमार तथा छात्रा वर्ग में दीक्षा रावत उ 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में दिग्विजय करन गड़िया, अजय कुमार तथा छात्रा वर्ग में नंदी दीपा,दीक्षा रावत ने क्रमश प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष विवेक रावत, क्रीड़ा प्रभारी रजनीश कुमार,प्रदुम्न सिंह, एडवोकेट यशपाल फरस्वाण, प्रदीप जोशी कृष्णा रावत, छात्र संघ अध्यक्ष कल्पना, मनोरमा देवी, भास्कर जोशी, डॉ तनु मित्तल, डॉ स्मिता तिवारी, डॉ अनुराधा बिष्ट, डॉ प्रतिभा आर्या उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक एवं व्यवस्था में अनुज कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, डॉ पुष्पा रानी डॉ खेमकरण मनोज कुमार,रजनी नेगी सुधा राना,डॉ जमशेद अंसारी, डॉ सुनील कुमार डॉ कमलेश कुमार, हुकम सिंह नीतीश कुमार, महीपाल सिंह, नरेंद्र फर्त्याल, थान सिंह,मनोज देवराड़ी दीपा देवी, गुड्डू सिंह आदि रहें।













