औली/ज्योतिर्मठ।
विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा स्थल औली में इस वर्ष 12से 26फरवरी तक औली विंटर कार्निवल एवं नेशनल विंटर गेम्स 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा
, राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग एवं नॉर्डिक स्कीइंग की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। औली विंटर कार्निवल न केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा, बल्कि शीतकालीन पर्यटन, स्थानीय संस्कृति एवं साहसिक खेलों को भी प्रोत्साहित करेगा। इस आयोजन से स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
स्की माउन्टनेरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजन को लेकर सभी संबंधित राज्यों, संघों एवं प्रतिभागियों को सूचित किया जा चुका है ताकि तय समय के अनुसार वे अपनी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर सकें, आयोजन से संबंधित औपचारिक आमंत्रण पत्र जारी कर दिए गए है
विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड / जीएमवीएन और उत्तराखंड टूरिज्म इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित संस्थाओं, खिलाड़ियों एवं हितधारकों के सहयोग की अपेक्षा करता है।
औली मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता को लेकर विंटरगेम एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा स्की, स्नोबोर्ड एवं स्की माउंटेनियरिंग टीम के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया, यह ट्रायल आगामी खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स के लिए आयोजित किया गया, जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का टाइम ट्रायल भी लिया गया, जिसके आधार पर रैंकिंग निर्धारित की गई, अब्बल निकले खिलाड़ी आगामी खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स मे उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करंगे।












