उत्तरकाशी : भागीरथी नदी में केदार घाट पर एक महिला के बहने की सूचना प्राप्त हुयी, सुचना फ्लेश होते ही थाना कोतवाली उत्तरकाशी की टीम मय आवश्यक उपकरण के तत्काल मौके पर पहुंचे व नदी मे बह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बहार निकाला गया, पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त आवश्यक उपचार हेतु जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया, जहाँ पर उसकी स्थिति मे अब सुधार है। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।














