आज दिनांक 04-नवम्बर को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारी मंच के सलाहकार एवं पूर्व राज्य मन्त्री श्री रविन्द्र जुगरान जी के *पिता उमाकान्त शर्मा/जुगरान (90) का मंगलवार देर रात निधन* होने के कारण आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविन्द्र जुगरान के पिता के साथ ही पूरे परिवार की पृथक उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में प्रतिभाग किया था। उमाकान्त शर्मा विद्युत विभाग से सेवा निवृत हुये थे। वह दो चार दिनों से सीटी हार्ट अस्पताल में भर्ती थे तो देर रात इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़कर गये। उनके दो पुत्र हैं। आज हरिद्वार खड़खड़ी में गंगा प्रवाह ना होने के कारण दोपहर 01-बजे उनका अन्तिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर अन्तिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र राहुल जुगरान द्वारा मुखाग्नि दी गई।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्यतः सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल , समाज कल्याण पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी , केशव उनियाल , प्रदेश महामंत्री रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , मनोज नौटियाल , वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स , जयदीप सकलानी , राज्य मन्त्री कर्नल कोठियाल , विजय प्रताप मल्ल , राजीव तलवार , पुनीत मित्तल , रविन्द्र कटारिया , पृथ्वी सिंह नेगी , ओमी उनियाल , सुरेश नेगी , गौरव खंडूड़ी , सतेन्द्र भण्डारी , राजकुमार कक्कड़ , आशीष उनियाल , संतन सिंह रावत , धर्मेन्द्र रावत , रविन्द्र सोलंकी , सुबोध सेमवाल , अखिलेश उनियाल एवं कई राजनैतिक व संस्थाओं के लोग मौजूंद रहें।














