• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

टैक्सी संचालन के लिए सरकार के निर्देशों का ‘आप’ ने किया विरोध

28/12/21
in उत्तराखंड, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
448
SHARES
560
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पिथौरागढ़ । आम आदमी पार्टी ने जिला विकास प्राधिकरण और टैक्सी संचालन के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों का पुरजोर विरोध करने की घोषणा की है।

जिला मीडिया प्रभारी जगदीश कलौनी ने एक बैठक का हवाला देते हुए बताया है कि उत्तराखंड सरकार ने एक ओर जहां जिला विकास प्राधिकरण की शर्तों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है, वहीं टैक्सी संचालन संबंधी अपने ही पूर्व के शासनादेश को रद्द करते हुए नया शासनादेश लागू कर दिया है। ये दोनों निर्णय महंगाई, बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों पर बडा कुठाराघात है। पार्टी ने इन दोनों फैसलों का कडा विरोध करने का निर्णय लिया है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को आम नागरिकों के बीच पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, महासचिव लेफ्टिनेंट सुषमा बिष्ट माथुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की इन जन विरोधी नीतियों की जानकारी लोगों को पहुंचाने की अपील की है।

व्यापार संघ पिथौरागढ़ के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शमशेर महर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह बिष्ट, सैन्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैप्टन महादेव भट्ट, संगठन मंत्री गिरीश जोशी, अशोक पांडे, डॉ ललित मोहन भट्ट, गोविंद बल्लभ पांडे, कैलाश पुनेठा, मुकेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर उत्तराखंड सरकार द्वारा पहले विकास प्राधिकरण और अब टैक्सी संचालन संबंधी फैसलों के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने एक बैठक में कहा कि उत्तराखंड सरकार 2003 के उस शासनादेश का स्वयं उल्लंघन कर रही है, जिसमें टैक्सी चालकों के लिए संचालन के लिए नियम और कानून बनाए गए थे।

इस नियम के तहत टैक्सी गाड़ियों में प्रति व्यक्ति 25 किलो तक का सामान निशुल्क ले जाने का आदेश था, लेकिन सरकार अब इस आदेश से मुकर गई है और टैक्सी गाड़ियों से कैरियर हटाए जा रहे हैं। कैरियर पर चालान हो रहा है और किसी भी वाहन का फिटनेस अब तभी हो पाएगा जब उसका कैरियर उतारा जाएगा। ऐसी स्थिति में अब टैक्सी चालकों और स्वामियों के सम्मुख यह समस्या उत्पन्न हो गई है कि वह सवारियों का सामान कहां रखें। सरकार के इस निर्णय के बाद दस सीटों वाली टैक्सी में केवल छह सवारियां ही जा पाएंगे और अन्य चार सीटों का किराया प्रत्येक सवारी से बढाकर कर लिया जाना उनकी बाध्यता हो गई है।

यही नहीं सरकार ने टैक्सी गाड़ी में पीली पट्टी लगाने की अनिवार्यता कर भी दी है। यह पट्टी पहले पांच सौ रुपए की होती थी, अब यह इसकी कीमत तेरह सौ कर दी गई है। सरकार ने टैक्सी गाड़ियों में पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया है। कई टैक्सी चालकों ने अपने वाहन में पैनिक बटन भी लगा दिया है लेकिन सरकार ने अभी तक पुलिस थानों, चौकियों में पैनिक बटन से संबंधित सरवर स्थापित नहीं किया है, इस कारण पैनिक बटन का कोई औचित्य नहीं रह गया है। यह केवल टैक्सी संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। यही नहीं स्पीड गवर्नर पर अब दस हजार रुपए का चालान भी कर दिया गया है। कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के नाम पर भी सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है। मकान के प्लान पास करवाने और बैंक से अनुदान अथवा ऋण प्राप्त करना भी अब लोगों के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। पार्टी ने इन दोनों मुद्दों पर सरकार की कडी आलोचना की है।

इधर धारचूला में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी नारायण सोराडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंपा, कुर्ला, पांगला, छलमाछिलासौ जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डीडीहाट में संगठन मंत्री दीवान सिंह मेहता के नेतृत्व में देवेंद्र बोरा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रदीप तिवारी, महेश राम, मोहन सिंह, प्रेम राम, देवकी देवी, दीपा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जौरासी, चौबाटी, निरगुडी, रानीखेत आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान संचालित किया है। यहां बड़ी संख्या में भाजपा, कांग्रेस और उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। गंगोलीहाट में संगठन मंत्री राजू कठायत के नेतृत्व में मनोज आर्य, अशोक, विपिन, आशु मोहन राम राईआगर, मुरैना, प्यातोली, भंडारी गांव, अनोली, ग्वाल, गोबराडा आदि गांव के भ्रमण पर हैं।

पार्टी की जिला महासचिव सुषमा बिष्ट माथुर ने बताया है कि 18 वर्ष से ऊपर आयु की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सम्मान राशि दिए जाने की घोषणा संबंधित कार्ड जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने जनपद के सभी संगठन मंत्रियों और प्रभारियों से अपील की है कि यह सम्मान कार्ड 15 दिन के भीतर प्रत्येक गांव में प्रत्येक महिला तक अवश्य पहुंचने अनिवार्य हैए सभी संगठन मंत्री जिला मुख्यालय से यह कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Share179SendTweet112
Previous Post

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Next Post

पिथौरागढ़ के दो किसानों को जैविक कृषि के लिए पुरस्कार मिला

Related Posts

उत्तराखंड

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026
6
उत्तराखंड

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
6
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

October 29, 2026
4
उत्तराखंड

थराली के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी की पुत्री दिव्या नेगी ने चमोली जिले के परभक्षी कीटों पर शोध कर यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीता

October 29, 2026
210
उत्तराखंड

मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु निर्मित सुरक्षा दीवारों के लंबित भुगतान को एक माह के भीतर करने के निर्देश : ऋतु खंडूड़ी

October 29, 2026
4
उत्तराखंड

सड़क के अभाव में कंधों पर ढोई गई बीमार महिला

October 28, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.