श्री बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ।
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की, उन्होंने भगवान बदरीनाथ से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की इससे पहले आज प्रात: उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
अभिनेत्री ने कहा कि बदरीनाथ केदारनाथ की आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक सुंदरता से अविभूत है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा श्री केदारनाथ धाम तथा बदरीनाथ धाम को भब्य दिब्य बनाने की सराहना की।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी बदरीनाथ राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, संदीप कपरवाण मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, योगंबर नेगी, राहुल नेगी, वैभव उनियाल, राकेश झिंक्वाण, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।














