डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रो. संगीता गुप्ता, उपनिदेशक प्रो. ममता ड्यूंडी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। क्रीड़ा सचिव पूनम रावत के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सागर कुमार प्रथम, उपलक्ष्य भंडारी द्वितीय और ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राधिका ने प्रथम, कविता रावत ने द्वितीय और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रोहित सिंह बिष्ट प्रथम, गौरव सिंह नेगी द्वितीय और बृजेश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, अंजली आर्य द्वितीय और कनिष्का तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक के छात्रा वर्ग में श्रुति प्रथम, सोनम द्वितीय और जश्नप्रीत कौर तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में आर्यन प्रथम, गौतम सैनी द्वितीय और फारूख तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद के छात्र वर्ग में मोहित ने प्रथम, आशुतोष ने द्वितीय और संदीप सिंह रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सृष्टि प्रथम, राधिका द्वितीय और रिमझिम तृतीय रहीं। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में संदीप सिंह रावत प्रथम, गौरव सिंह नेगी द्वितीय और आदर्श तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में मानसी गुसाईं प्रथम, सृष्टि द्वितीय और रिमझिम तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक के छात्रा वर्ग में जिया प्रथम, जश्नप्रीत कौर द्वितीय और सृष्टि तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में आर्यन वर्मा प्रथम, गौतम सैनी द्वितीय और रवि भारती तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में रोहित सिंह बिष्ट प्रथम, उपलक्ष्य सिंह द्वितीय और बृजेश सिंह तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सोनम प्रथम, नंदिनी द्वितीय और निलाशिखा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में आयुष जोशी प्रथम, आशीष द्वितीय और ध्रुव तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में साफिया प्रथम, अंजली आर्य द्वितीय और कनिष्का तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक के छात्र वर्ग में गौतम सैनी प्रथम, लखविन्दर सिंह द्वितीय और युवराज तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में जिया सरियाल प्रथम, नंदिनी द्वितीय और सुमैया तृतीय स्थान पर रहीं। समारोह का समापन प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया।














