डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। देहरादून स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में ज्ञानेंद्र स्कूल, देहरादून ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। रविवार को रानीपोखरी स्थित रॉयल बैडमिंटन एकेडमी में प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यालयों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंडर-11 बालक वर्ग में सिद्दीक चंद्र प्रथम, अनेक यादव द्वितीय और अंशुल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में गुरु रूप प्रथम, अवंतिका भट्ट द्वितीय और शिवन्या तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-13 बालिका वर्ग में संस्कृति प्रथम, सुखमणि द्वितीय और विदुषी पंवार तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बालक वर्ग में सिद्दीक चंद्र ने प्रथम, अगस्त उनियाल ने द्वितीय और ईशांत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालक वर्ग में काव्य ममगई प्रथम, अक्षत द्वितीय और अभय पुंडीर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आराध्या शाह ने प्रथम, रिद्धि रावत ने द्वितीय और रिद्धिमा बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में आराध्या शाह प्रथम, तारुकी सिंघल द्वितीय और मैत्री नेगी तृतीय स्थान पर रहीं तथा बालक वर्ग में लविश प्रथम, अभिनव यादव द्वितीय और यशवंत कबचूड़ी तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजन गोयल ने खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराइयों से दूर रहती है। इस अवसर पर सचिव राजेश यादव, समीर पुरी, अक्षय सिंह, अभिषेक पोखरियाल, रवि ठाकुर, नवीन जोशी, दीपक रावत, शशांक भट्ट, आरव नेगी, कलश शर्मा और मोहित आदि मौजूद रहे।











