डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली पुलिस ने 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी बिट्टू राणा निवासी गाजियाबाद, यूपी हाल पता दुर्गा एन्कलेव, नकरौंदा, हर्रावाला (देहरादून) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।












