डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधीग्राम, बुल्लावाला में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का बैंड-ड्रम बजाकर तथा फूलों की वर्षा करते हुए विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश पाल ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शिक्षकों के लिए कर्मयोगी साधना सप्ताह आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गुणवत्ता संवर्धन, आईसीटी और एआई आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य कुसुम शर्मा, शिव प्रसाद सती, मोहम्मद बशारत अली, सरोजबाला, अरुणा नैथानी, सुभाष चंद, सुनीता रावत, फूलजहाँ, तबस्सुम और प्रीति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे












