डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। आस संस्था, ऋषिकेश के सदस्यों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में अधिकारियों और कार्मिकों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने एसडीआरएफ जवानों को राखी बांधकर आपदा और अन्य विषम परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा एवं बचाव के लिए किए जा रहे उनके सराहनीय कार्यों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। संस्था के सदस्यों ने उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने टीबी के लक्षण, बचाव तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक सेनानायक सुशील रावत, संजय उप्रेती, आनंद सिंह रावत, कविंद्र सजवाण, हेमलता, संगीता बहुगुणा, बबिता बौड़ाई, पूनम मैठाणी आदि मौजूद रहे।











