डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर क्षेत्र के भानियावाला स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे अष्टादश महापुराण के आयोजन में डॉ आरुषि निशंक पहुंचीं। उन्होंने भगवान सोमेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। आरुषि ने आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों से मुलाकात की। अष्टादश महापुराण का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, शिव प्रसाद नौटियाल, चंद्र प्रकाश भट्ट, राजेश भट्ट आदि मौजूद रहे।











