
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
गढ़वाल। डबराल बन्धु जन विकास समिति, (रजि०), देहरादून के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को विकासखण्ड द्वारीखाल, पट्टी डबरालस्यं में डाबर, तिमली-ढौंरी ग्रामों के मध्य स्थित सिद्धपीठ श्री वंशेश्वर महादेव (बासदेवता) मन्दिर में सामूहिक जलाभिषेक एवं श्रीमती डबराल एवं गणेश डबराल सुपुत्र स्व. पंडित मायाराम डबराल ग्राम डाबर की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीना राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल, महेन्द्र सिंह राणा पूर्व ब्लॉक प्रमुख, द्वारीखाल, मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत नगर निगम कोटद्वार, पूर्व मंत्री डॉ. मीरा रतूड़ी व पूर्व सदस्य पर्यटन विकास परिषद, कविता डबराल जिला पंचायत सदस्य, गुमालगांव एवं विनोद डबराल निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उमाकांत डबराल ने किया।
इस अवसर पर समित के अध्यक्ष उमाकांत डबराल ने बताया कि डबराल बंधुओं ने 1995-96 में समिति बनाई जो आज भी गतिमान है। यह महाविभिशेक व भंडारा प्राचीन समय से चला आ रहा है। पूर्व में 8 गांव शामिल थे, अब विभिन्न शहरों से आने वाले बंधुओं के सहयोग से श्रद्धालुओं के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था मन्दिर परिसर में स्थित ‘पितृ स्मृति भवन’ में की गई। इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक सिद्धपीठ मन्दिर में पहुंचकर स्थानीय जनमानस व प्रवासियों को अपने मूल पूर्वज की स्मृति का प्रतीक (बांस देवता) अराध्य देव श्री वंशेश्वर महादेव के साक्षात दर्शनों की अनुभूति हुई, वहीं श्रद्धालुओं को अपने प्रियजनों एवं क्षेत्रीय जनमानस से परस्पर मेल मिलाप करने का सुअवसर मिला।
कार्यक्रमानुसार आयोजित कार्यक्रम में भजन संध्या व कीर्तन
सामूहिक जलाभिषेक, हवन पूर्णाहुति के उपरांत अतिथियों एवं मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। सभी अतिथियों सहित सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी की सपरिवार उपस्थिति रही।
इस दौरान संरक्षक श्री बिलास डबराल, अध्यक्ष उमाकान्त डबराल, उपाध्यक्ष संतप्रकाश डबराल, सचिव सतीश चन्द्र डबराल, उपसचिव पूर्णानंद डबराल, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डबराल, सांस्कृतिक सचिव किरन डबराल,
इस अवसर पर कुलभूषण सिंह सहित ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ ही विभिन्न शहरों से आये प्रवासी डबराल बन्धुओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस
मौजूद रहा।











