डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अठुरवाला में आयोजित श्री रामलीला का उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि श्री रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। यह हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में मनोज नौटियाल, नरेंद्र नेगी, राहुल मनवाल, देवेंद्र सेंद्री, भरत सोलंकी आदि मौजूद रहे।














