डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के चेंबर निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत शिलान्यास कर आधारशिला रखी। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चेंबर के निर्माण से अधिवक्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि चेंबर का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में संबंधित व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी। इस दौरान अध्यक्ष फूल सिंह लोधी, सचिव मनोहर सिंह सैनी, करण बोरा, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार राज, विनीत लोधी, साकिर हुसैन, भास्कर बलूनी, पूजा यादव, गुरजीत सिंह, महताब अली, संदीप जोशी आदि मौजूद रहे।











