ज्योतिर्मठ।
बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि पिछले दस वर्षों से प्रदेश की जनता को लूट रही भाजपा सरकार अब मंदिरों को लूटने लगी है
, देवभूमि उत्तराखंड भाजपा के इस घृणित महापाप को कभी माफ नहीं करेगी। विधायक बुटोला यहाँ नगर पालिका सभागार मे कांग्रेस कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
नगर पालिका सभागार ज्योर्तिमठ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिमरी की अध्यक्षता एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी के संचालन मे हुई बैठक मे विधायक श्री बुटोला ने कहा कि ये सरकार पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रदेश की जनता को लुट रही थी और अब आस्था के केंद्र मंदिरों को भी लूटने का घृणित कार्य कर रही है जिसे भगवान बदरी विशाल कभी माफ नही करेंगे।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष दिगम्बर बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सभी का धन्यवाद किया। बैठक के उपरांत विधायक श्री बुटोला के नेतृत्व मे कांग्रेस जनों ने मुख्य चौराहे पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का पुतला दहन किया तथा एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भंग कर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जाँच की मांग की।
बैठक के दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, एससी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष सुरज सैलानी, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहन लाल बजवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण,एससी प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल, बरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल रतूड़ी, रामेश्वर थपलियाल, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, कांग्रेस आईटी सैल के प्रदेश महासचिव सतीश डिमरी, ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, कांग्रेस पार्टी से जुड़े नगर पालिका ज्योतिर्मठ के सभासदगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।











