डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, राज्यमंत्री विनय रौतेला, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, बलजीत सोनी, अभिषेक शाही, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, दीवान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।











