हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
पिछले 24 घंटों से अधिक समय से विकास खंड देवाल के 46 गांवों के ग्रामीणों को अंधेरे में अपनी रात एवं दिन काटने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। सोमवार की देर रात बिजली की आपूर्ति सुचारू होने की ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अपेक्षा व्यक्त की हैं।
दरसअल रविवार की देर सांय करीब 6 बजें अचानक पूरे देवाल विकास खंड की बिजली गुल हो गई। जोकि सोमवार 5 बजें तक भी नही आ पाईं हैं। बिजली गुल होने के कारण जहां रविवार एवं सोमवार की रात देवाल क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में ही अपनी रातें गुजारनी पड़ी, वहीं सोमवार को भी पूरे दिन बिजली गुल रहने के कारण तमाम विद्युत चालित उपकरणों के नही चल पाने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और जरूरी कामों के लिए नागरिकों को दर-दर भटकना पड़ा,24 घंटों से अधिक समय से बिजली गुल होने के कारण अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हो गये हैं। ऊर्जा निगम नारायणबगड़ के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि रविवार को अचानक नंदकेशरी (देवाल ) स्थित 33 केवी बिजली सब स्टेशन में एक सीटी फट जाने के कारण बिजली की आपूर्ति ठप हुई हैं, रविवार की देर रात तक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए गए किंतु सब स्टेशन में फिर दूसरा सीटी भी फट गया। निगम के द्वारा देहरादून से दो सीटी मंगवाए गए हैं, सोमवार की देर सांय तक सीटी बिजली घर में पहुंचेगी उनको जोड़ने के बाद ही देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना हैं, ऊर्जा निगम आपूर्ति बहाल करने के पूरे प्रयासों में जुटा हुआ हैं।












