डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर की मिल रोड स्थित जोशी क्लीनिक एंड केमिस्ट में मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पल्स ब्लड सेंटर देहरादून के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। सभासद सरिता जोशी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल जोशी ने कहा कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया। शिविर में आशीष खाली, अमित जोशी, अरविंद गंगवाल, सुनीता नौटियाल, अनिता अग्रवाल, विक्रम सिंह नेगी, ममता पेटवाल, मुकेश कुमार, हिमा गौड़, उर्मिला उनियाल, पूनम, कविता, सुनीता, शिवम, शुभंकर, आकाश, सुनीता डंगवाल और गीता डंगवाल आदि मौजूद रहे।











