हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली के छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर तनुजा एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर दर्शन कुमार ने विजय प्राप्त किया। नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सेराज महोम्मद ने एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई दी।
महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. ललित जोशी ने बताया कि निर्वाचन के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर कल्पना, उपाध्यक्ष पर मोहित सिंह, सहसचिव पर अंजलि तथा कोषाध्यक्ष पद पर साक्षी गड़िया पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकें थे। जोशी ने बताया कि सचिव पद पर तनुजा और प्रमिला तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दर्शन कुमार और कृष्णा के बीच सीधा मुकाबला था। सचिव पद पर तनुजा ने 117 लेकर विजय हासिल की, जबकि प्रमिला को मात्र 56 मत से संतुष्ट होना पड़ा,इसी तरह से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर दर्शन कुमार ने 122 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णा को मात्र 55 मत ही मिले,
मतगणना में 11 मत अवैध घोषित हुए जबकि 5 मत नोटा के पक्ष में पड़े। कुल 292 मतदाताओं में से 183 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। कालेज में 62.67 प्रतिशत ही मत पड़े। मतदान एवं मतगणना को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज, थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, ग्वालदम चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह नेगी मय पुलिस फोर्स के तलवाड़ी में डटे रहे। कालेज की ओर से डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. प्रतिभा आर्य, अनुज कुमार, डॉ. नीतू पांडे, रजनी नेगी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सुनील कुमार, रजनीश कुमार, डॉ. सुधा राना, मनोज कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, नरेंद्र सिंह फर्त्याल, थान सिंह, महिपाल सिंह शाह, धीरेंद्र नेगी, नीतीश कुमार, मनोज देवराड़ी, दीपा रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी हुकम सिंह रावत, गुड्डू सिंह एवं छात्रसंघ मीडिया प्रभारी डॉ. खेमकरण सोमन ने सक्रिय भूमिका निभाई। मतगणना के बाद आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रार्चाय ने विजेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कालेज के विकास में प्रयास करने की अपील की।











