डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में विधानसभा बूथ प्रभारी बॉबी नौटियाल, केएस राणा और सोहन लाल रतूड़ी के साथ डोईवाला बूथ प्रबंधन और प्रत्येक बूथ पर बीएलए 2 नियुक्त किए जाने के संबंध मे बैठक आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने बताया कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र को 5 सेक्टर में बांटा जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में अलग अलग सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि पूरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलए -2 की नियुक्ति की जा सके। प्रभारी केएस राणा और सोहन लाल रतूड़ी ने कहा कि अगली बैठक सभी सेक्टर प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में करेंगे ताकि आपसी समन्वय से बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, सुनील बर्मन, तेजपाल सिंह, राजेंद्र बिष्ट, सुनील थपलियाल, भारत भूषण, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार आदि थे।












