डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 12 लोगों के चालान कर आठ हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नगर क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सफाई निरीक्षक संकेत कुमार, गौरव, सतीश, विनीत आदि मौजूद रहे।











