डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। जौलीग्रांट स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल और नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने बताया नगर कांग्रेस कमेटी की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें मनोज चमोली, संतोष तोमर, बलदेव सिंह, महिपाल रावत और नबाब अली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहित कुमार, रोहित नेगी, मोईन खान, प्रवीण सैनी और दीपक प्रजापति को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मंजू राजपूत, निशा देवी, मेहताब अली और एहसान अली को सचिव बनाया गया है। वहीं, विपिन कुमार को मीडिया प्रभारी, चंद्रप्रकाश काला को कार्यालय सचिव और तरुण सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।











