ज्योतिर्मठ।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीनस्थ मंदिरों मे एक चांई गांव में स्थित माता वेदवती की तपस्थली प्राचीन सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का सोमवार को
शुभ मुहूर्त विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। भूमि पूजन तथा शिलान्यास बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं चारधाम यात्रा सलाहकार माधव प्रसाद सेमवाल, सदस्य राकेश भंडारी, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की उपस्थिति में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।
सीता माता मंदिर के भूमि पूजन जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास होने पर धार्मिक संगठनों स्थानीय श्रद्धालुओं ने बीकेटीसी तथा मंदिर निर्माण हेतु धन राशि देने वाले दानीदाता दिनेश गोयल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र मंदिर का निर्माण/ जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने का विश्वास जताया। इससे पहले चांई गांव पहुंचने पर महिला मंगल दल चांई तथा ग्राम पंचायत पदाधिकारियों ने फूलमालाओं तथा ढोल दमाऊं के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष सहित आगंतुक सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
भूमि पूजन,शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित भब्य कार्यक्रम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित सभी अतिथिजनों का शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया, इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चारधाम सलाहकार, मुख्य कार्याधिकारी, पूर्व धर्माधिकारी सहित विशिष्ट अतिथियों ने श्रद्धालुओं को भी संबोधित किया तथा बहुप्रतीक्षित सीता माता मंदिर के जीर्णोद्धार पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई आशा व्यक्त की है कि अतिशीघ्र सीतामाता मंदिर का पुनर्निर्माण जीर्णोद्धार कार्य संपन्न होगा।
उल्लेखनीय है कि शिलान्यास तथा भूमि पूजन कार्यक्रम में बीकेटीसी द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण सहित जीर्णोद्धार का संकल्प लिया गया। मंदिर का जीर्णोद्धार पुनर्निर्माण दानदाता दिनेश गोयल तथा सपना गोयल परिवार दिल्ली के सहयोग से कराया जा रहा है धनराशि का व्यय निर्धारित मंदिर के प्रारूप दिव्यता भब्यता के आधार पर होगा जिसके लिए दानीदाता ने सहमति दी है।
ज्ञातव्य है कि चांई गांव स्थित सीता माता मंदिर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है यहां वेदवती सीता माता के पाषाण रूप में दर्शन होते है।मान्यता है कि राजा कुशध्वज की पुत्री वेदवती ने यहां पर त्रेता युग में भगवान विष्णु की तपस्या की तथा रावण को श्राप दिया तथा पाषाण शिला में परिवर्तित हुई तथा सीता माता के रूप में जन्म लिया।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार से इसकी प्राचीन धार्मिक महत्ता को संरक्षित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर उन्होंने दानीदाता परिवार श्रद्धालुओं तथा चांई गांव के लोगों का आभार जताया। चांई गांव में संपन्न भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम में पुजारी सुशील डिमरी ने पूजा-अर्चना संपन्न की
उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बीते रविवार को देहरादून से ज्योतिर्मठ पहुंचे, यहां उन्होंने प्राचीन मठ में पहुंचकर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज से भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर भी सहभागिता की।
ज्योतिर्मठ प्रवास के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य राकेश भंडारी रविग्राम सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पदाधिकारियों का स्वागत हुआ बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में स्थानीय समितियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
सीता माता मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले बीकेटीसी अध्यक्ष ने ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा धरने पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों से बातचीत कर धरना समाप्त करने का आव्हान किया।इसके पश्चात वह चांई गांव पहुंचे, जहां सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
चांई गांव में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बद्रीनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति आवश्यक जानकारी प्राप्त की है
ज्योर्तिमठ बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों से भी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुलाकात की जो अपनी मांगों को लेकर धरने पर है। । उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे वार्ता एवं समाधान की प्रक्रिया पर विश्वास रखते हुए अपना अनशन स्थगित करें।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी सदस्य राकेश भंडारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार,मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़,नीरज कौशिक, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल,संजय कुंवर, ग्राम प्रधान चांई शंकरलाल, महिला मंगल दल चांई अध्यक्ष रीता देवी कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, मंदिर अभियंता गिरीश रावत, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, संजय भट्ट, भागवत मेहता, शिशुपाल बिष्ट सहित अधिकारी कर्मचारी तथा समस्त चांई गांव के श्रद्धालु उपस्थित रहे।












